Upcoming Car Launch in June: जून में लॉन्च होंगी 5 जबरदस्त गाड़ियां, नई कार खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

अगर आप नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो जून 2026 आपके लिए खास साबित हो सकता है. इस महीने इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और लग्जरी सेगमेंट की कई नई कारें भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं. अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इन अपकमिंग मॉडल्स पर नजर जरूर डालें.

Upcoming Car Launch in June.jpg (3)
1 / 6

जून 2026 ऑटो सेक्टर के लिए बेहद धमाकेदार रहने वाला है. Tata Sierra EV से लेकर Mercedes S-Class Facelift और BMW X6 M60i तक कई बड़ी कारें लॉन्च होने वाली हैं.

विज्ञापन

Tata Sierra EV

Tata Sierra EV 2 / 6

टाटा मोटर्स अपनी नई Sierra EV को जून 2026 में लॉन्च कर सकती है. यह कंपनी की Tiago EV के बाद अगली बड़ी इलेक्ट्रिक SUV होगी. इसे रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में लाया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी रियल वर्ल्ड रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है. डिजाइन काफी हद तक ICE मॉडल जैसा रहेगा, लेकिन इसमें बंद ग्रिल, नया बंपर और एयरोडायनामिक व्हील्स देखने को मिल सकते हैं. यह Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, Maruti e Vitara और MG ZS EV को टक्कर देगी.

विज्ञापन

BYD लाएगी अपनी पहली PHEV कार

BYD लाएगी अपनी पहली PHEV कार3 / 6

BYD इंडिया ने अपनी पहली Plug-in Hybrid Electric Vehicle (PHEV) का टीजर जारी कर दिया है. हालांकि कंपनी ने मॉडल का नाम अभी नहीं बताया है. माना जा रहा है कि Atto 2 PHEV या Sealion 6 PHEV को लॉन्च किया जा सकता है. Atto 2 में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 7.8kWh और 18kWh बैटरी का विकल्प मिलेगा, जिसकी रेंज 998 किलोमीटर तक हो सकती है. वहीं Sealion 6 की दावा की गई रेंज 1,092 किलोमीटर तक है. ये भी पढ़ें- पहाड़ों पर कार लेकर जा रहे हैं? ये छोटी गलतियां बना सकती हैं बड़ा खतरा, निकलने से पहले जानें लें ये बातें

Skoda Kodiaq RS

Skoda Kodiaq RS4 / 6

Skoda अपनी पहली RS बैज वाली SUV Kodiaq RS को भारत में पेश करने की तैयारी कर रही है. इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो रेगुलर मॉडल से 60hp ज्यादा पावर और 80Nm ज्यादा टॉर्क देगा. SUV में 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स और AWD सिस्टम मिलेगा. इसके साथ ब्लैक ग्रिल, स्पोर्टी बंपर, 20-इंच अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स जैसी स्पोर्टी खूबियां भी देखने को मिलेंगी.

विज्ञापन

Mercedes S-Class Facelift

Mercedes S-Class Facelift 5 / 6

Mercedes-Benz 15 जून 2026 को भारत में नई S-Class Facelift लॉन्च करेगी. इसमें S450e प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट मिलेगा, जिसमें 3.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 22kWh बैटरी से जुड़ी इलेक्ट्रिक मोटर होगी. यह सेटअप 435hp की पावर और 680Nm का टॉर्क पैदा करेगा. कंपनी का दावा है कि यह कार 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.7 सेकंड में पकड़ सकती है. ये भी पढ़ें-कार में नकली इंजन ऑयल तो नहीं? ये 3 संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सतर्क, वरना सीज हो सकता है इंजन

 BMW X6 M60i

 BMW X6 M60i 6 / 6

BMW ने X6 M60i की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है और इसके जून 2026 में लॉन्च होने की संभावना है. इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 523hp की पावर और 750Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और AWD सिस्टम के साथ यह SUV सिर्फ 4.3 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा तक सीमित होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन