कार का AC फुल स्पीड पर चलाने से कितना बढ़ता है फ्यूल खर्च? जानिए कितना गिरता है माइलेज
क्या कार में AC चलाने से पेट्रोल ज्यादा जलता है? अगर आप भी गर्मियों में बिना AC के सफर नहीं कर सकते, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. जानिए AC ऑन होने पर माइलेज कितना घटता है और किन आसान तरीकों से आप पेट्रोल की बचत कर सकते हैं.

गर्मी के दिनों में कार का AC सफर को आरामदायक बना देता है, लेकिन कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या AC चलाने से ईंधन ज्यादा खर्च होता है. इसका जवाब हां है. AC का कंप्रेसर इंजन से पावर लेता है, जिससे इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और फ्यूल की खपत बढ़ जाती है.
AC ऑन करने पर इंजन को क्यों करनी पड़ती है ज्यादा मेहनत?
2 / 6जैसे ही आप कार का AC चालू करते हैं, उसका कंप्रेसर एक्टिव हो जाता है. इसे चलाने के लिए इंजन को अतिरिक्त ऊर्जा देनी पड़ती है. यही वजह है कि AC इस्तेमाल करने के दौरान कार पहले की तुलना में थोड़ा ज्यादा ईंधन खर्च करने लगती है.
AC चलाने पर माइलेज में कितनी गिरावट आ सकती है?
3 / 6मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगातार AC इस्तेमाल करने पर कार के माइलेज में लगभग 5 से 15 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है. उदाहरण के तौर पर, यदि आपकी कार सामान्य स्थिति में 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, तो AC चलाने पर यह घटकर करीब 15 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर तक रह सकता है. ये भी पढे़ं-कार में नकली इंजन ऑयल तो नहीं? ये 3 संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सतर्क, वरना सीज हो सकता है इंजन
हर कार में एक जैसा नहीं होता असर
4 / 6माइलेज पर AC का प्रभाव हर वाहन में अलग-अलग हो सकता है. इंजन की क्षमता, कार का वजन, बाहर का तापमान और ड्राइविंग का तरीका जैसी कई चीजें इस अंतर को प्रभावित करती हैं. इसलिए एक कार में जो असर दिखे, जरूरी नहीं कि दूसरी कार में भी उतना ही दिखाई दे.
शहर और हाईवे में क्यों बदल जाता है फ्यूल कंजम्प्शन?
5 / 6शहर के ट्रैफिक में बार-बार ब्रेक लगाने और गाड़ी रोकने-चलाने की वजह से इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. ऐसे में AC का असर माइलेज पर ज्यादा महसूस होता है. वहीं हाईवे पर जब कार एक समान गति से चलती है, तो AC का प्रभाव अपेक्षाकृत कम होता है और फ्यूल खपत उतनी तेजी से नहीं बढ़ती. ये भी पढ़ें- गर्मी में अचानक जाम हो गया कार का Door Lock? फंसने पर तुरंत करें ये काम
AC चलाते समय ऐसे बचा सकते हैं ईंधन
6 / 6अगर आप बेहतर माइलेज चाहते हैं, तो कार में बैठते ही AC को फुल स्पीड पर चालू न करें. पहले कुछ देर खिड़कियां खोलकर अंदर की गर्म हवा बाहर निकलने दें. साथ ही AC फिल्टर की नियमित सफाई और सर्विसिंग करवाते रहें. इसके अलावा तेज एक्सीलेरेशन और अचानक ब्रेक लगाने से बचें. स्मूद ड्राइविंग न केवल सुरक्षित होती है बल्कि ईंधन बचाने में भी मदद करती है. (Photo-Freepi/Unsplash)



















