मई में महिंद्रा दे रही बंपर डिस्काउंट, Thar से XUV400 तक सस्ती हुईं ये गाड़ियां, 2.5 लाख की बचत का मौका

Mahindra ने मई में ग्राहकों को बड़ा सरप्राइज दिया है. XUV400 EV से लेकर Thar Roxx तक कई पॉपुलर SUVs पर लाखों रुपये तक की छूट मिल रही है. ये डिस्काउंट 2.5 लाख रुपये तक के हैं, जानते हैं इनकी डिटेल्स.

Mahindra cars
1 / 7

महिंद्रा ने मई 2026 में अपनी कई SUV और EV मॉडल्स पर भारी छूट का ऐलान किया है. कंपनी की तरफ से अलग-अलग मॉडल्स पर लाखों रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. हालांकि ये ऑफर शहर और डीलरशिप के हिसाब से थोड़ा बदल सकते हैं.

विज्ञापन

 XUV400 EV पर सबसे बड़ा फायदा

 XUV400 EV पर सबसे बड़ा फायदा2 / 7

इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट Mahindra XUV400 EV पर मिल रहा है. कंपनी EC Pro और EL Pro वेरिएंट पर 2.5 लाख रुपये तक का कैश बेनिफिट दे रही है. दरअसल, BE 6 और XEV 9e जैसे नए INGLO प्लेटफॉर्म वाले EV आने के बाद XUV400 की बिक्री पर असर पड़ा है.

विज्ञापन

BE 6 और XEV 9e पर भी ऑफर

BE 6 और XEV 9e पर भी ऑफर3 / 7

महिंद्रा अपने MY2025 स्टॉक को खाली करने के लिए BE 6 और XEV 9e पर भी शानदार ऑफर दे रही है. BE 6 पर 2 लाख रुपये तक और XEV 9e पर 1.4 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. हालांकि ये ऑफर सीमित स्टॉक पर ही उपलब्ध हैं.

Thar Roxx खरीदने वालों के लिए मौका

Thar Roxx खरीदने वालों के लिए मौका4 / 7

Mahindra Thar Roxx पर इस बार कंपनी ने जबरदस्त बेनिफिट्स दिए हैं. ग्राहकों को कुल 1.10 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है, जिसमें 85 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये के एक्सेसरीज शामिल हैं. मार्केट में इस SUV की डिमांड अभी भी काफी मजबूत बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- बिहार में महिलाओं की बल्ले-बल्ले! EV खरीदने पर मिलेगा 1 लाख रुपये तक का फायदा, जानें कैसे?

       

विज्ञापन

XUV 3XO और Scorpio पर भी छूट

XUV 3XO और Scorpio पर भी छूट5 / 7

Mahindra XUV 3XO पर कुल 60 हजार रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. इसमें 40 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये के एक्सेसरीज शामिल हैं. वहीं Scorpio Classic पर 50 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है. Scorpio N के Z4 वेरिएंट पर 30 हजार रुपये और Z8 वेरिएंट पर 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

XEV 9e पर मिल रहा कैश डिस्काउंट

XEV 9e पर मिल रहा कैश डिस्काउंट6 / 7

Mahindra XEV 9e के MY2025 मॉडल्स पर कंपनी 1.4 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कंपनी अपने नए मॉडल्स की बिक्री बढ़ाने पर फोकस कर रही है.  

विज्ञापन

Bolero Neo पर भी फायदा, लेकिन इन गाड़ियों पर नहीं

Bolero Neo पर भी फायदा, लेकिन इन गाड़ियों पर नहीं7 / 7

Mahindra Bolero Neo पर ग्राहकों को 25 हजार रुपये तक का कैश बेनिफिट और एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. हालांकि इस महीने स्टैंडर्ड Bolero, XUV 7XO और 3-डोर Thar पर किसी तरह का ऑफर नहीं दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- दूध के बाद CNG का झटका, पटना के बाद मुंबई में हुई महंगी, जानें कहां कितना बढ़ा रेट?

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन