दूध के बाद CNG का झटका, पटना के बाद मुंबई में हुई महंगी, जानें कहां कितना बढ़ा रेट?

दूध के बाद CNG के दाम फिर बढ़ गए हैं. इसकी कीमतों में इजाफा किा गया है, जिसके बाद ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन चलाना महंगा पड़ सकता है. जानते हैं कितने बढ़ गए दाम.

CNG
1 / 7

मुंबई में लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. LPG और दूध के बाद अब CNG की कीमत भी बढ़ गई है. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे अब मुंबई और आसपास के इलाकों में इसकी नई कीमत 84 रुपये प्रति किलो हो गई है.

विज्ञापन

कब से लागू हुई नई कीमत?

कब से लागू हुई नई कीमत?2 / 7

एमजीएल के मुताबिक बढ़ी हुई दरें 14 मई की रात 12 बजे से लागू कर दी गई हैं. कंपनी का कहना है कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल और गैस खरीदने की लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लेना पड़ा.  

विज्ञापन

क्यों बढ़े CNG के दाम?

क्यों बढ़े CNG के दाम?3 / 7

कंपनी ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है. इसके अलावा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, महंगे गैस स्रोतों पर निर्भरता और रुपये की कमजोरी ने गैस खरीद को और महंगा बना दिया है.

लाखों वाहन चालकों पर पड़ेगा असर

लाखों वाहन चालकों पर पड़ेगा असर4 / 7

मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में करीब 12.8 लाख वाहन CNG पर चलते हैं. इनमें लगभग 4.7 लाख ऑटो रिक्शा, 1.6 लाख से ज्यादा टैक्सी और 5 लाख से अधिक निजी कारें शामिल हैं. ऐसे में इस बढ़ोतरी का सीधा असर लाखों लोगों के रोजमर्रा के खर्च पर पड़ेगा. ये भी पढ़ें- Honda NX500 E-Clutch: अब बिना क्लच दबाए बदलें गियर, भारत में लॉन्च हुई दमदार एडवेंचर बाइक, जान लें कीमत

विज्ञापन

ऑटो और टैक्सी का बढ़ सकता है किराया

ऑटो और टैक्सी का बढ़ सकता है किराया5 / 7

CNG महंगी होने से ऑटो रिक्शा चालकों की प्रति किलोमीटर लागत करीब 1.03 रुपये तक बढ़ सकती है. यूनियन नेताओं का कहना है कि अब ऑपरेटिंग कॉस्ट 18.3 रुपये प्रति किलोमीटर से ज्यादा हो जाएगी. परिवहन विभाग जल्द ऑटो और टैक्सी किराए में बदलाव पर चर्चा कर सकता है.

पटना में भी बढ़े CNG और PNG के दाम

पटना में भी बढ़े CNG और PNG के दाम6 / 7

मुंबई से पहले पटना में भी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. नई दरों के बाद अब CNG और कमर्शियल PNG दोनों महंगे हो गए हैं. गैस कंपनियों के अनुसार कमर्शियल PNG की कीमत में 5.38 रुपये प्रति SCM की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 93.27 रुपये प्रति SCM हो गई है. वहीं CNG अब 1 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 89.90 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है. ये भी पढ़ें- 

विज्ञापन

फिर भी पेट्रोल-डीजल से सस्ती CNG

फिर भी पेट्रोल-डीजल से सस्ती CNG7 / 7

एमजीएल का कहना है कि कीमत बढ़ने के बावजूद CNG अभी भी पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सस्ता विकल्प है. कंपनी के अनुसार नई दर पर भी CNG पेट्रोल से करीब 44% और डीजल से 7% तक सस्ती पड़ रही है. ये भी पढ़ें- सेफ्टी में फिसड्डी निकली Toyota की ये कार, क्रैश टेस्ट में मिले 0 स्टार, खरीदने से पहले देख लें!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन