ट्रैफिक चालान माफ या कम कराने का आखिरी मौका! फिर लगेगी लोक अदालत, नोट कर लें तारीख
क्या आपका भी ट्रैफिक चालान लंबे समय से पेंडिंग है? अब उसे कम पैसों में निपटाने का मौका फिर मिलने वाला है. जानिए अगली लोक अदालत कब लगेगी, कैसे मिलेगा टोकन और चालान सेटल कराने की पूरी प्रक्रिया.

अगर आप 9 मई 2026 को लगी लोक अदालत में अपना ट्रैफिक चालान निपटा नहीं पाए थे, तो अब आपके लिए एक और मौका आने वाला है. सरकार जल्द ही तीसरी लोक अदालत आयोजित करने जा रही है, जहां पुराने चालान कम रकम में या माफ करवाने का मौका मिलेगा.
अगली लोक अदालत कब लगेगी?
2 / 8इस साल 14 मार्च और 9 मई के बाद अब अगली यानी तीसरी लोक अदालत 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. जिन लोगों के ट्रैफिक चालान लंबे समय से पेंडिंग हैं, उन्हें अब करीब 3 महीने से ज्यादा इंतजार करना होगा.
पहले से लेना होगा ऑनलाइन टोकन
3 / 8लोक अदालत शुरू होने से कुछ दिन पहले ऑनलाइन टोकन या अपॉइंटमेंट जारी किए जाते हैं. जिन लोगों को स्लॉट मिल जाता है, वही अदालत में जाकर अपने ट्रैफिक चालान का निपटारा कर सकते हैं.
क्या होता है लोक अदालत का फायदा?
4 / 8लोक अदालत सरकार की एक ऐसी पहल है, जिसके जरिए पुराने ट्रैफिक चालानों को आसानी से सेटल किया जा सकता है. कई मामलों में चालान की रकम कम हो जाती है और कुछ मामलों में राहत भी मिल सकती है. ये भी पढ़ें- CNG-LNG और हाइड्रोजन फ्यूल वालों के लिए बड़ा अपडेट! सरकार ने लागू किया नया नियम, जानें इससे फायदा या नुकसान
अदालत पहुंचने के बाद क्या करना होगा?
5 / 8जिस दिन लोक अदालत लगे, उस दिन तय समय पर कोर्ट पहुंचना जरूरी होता है. वहां सही रूम नंबर में जाकर अपनी बारी का इंतजार करना होता है. नंबर आने पर अधिकारी चालान से जुड़ी जानकारी देते हैं.
चालान सेटल करने की पूरी प्रक्रिया
6 / 8जब आपका नंबर आएगा, तब आपको बताया जाएगा कि पुराने चालान के लिए कितनी रकम जमा करनी है. तय राशि जमा करने के बाद आपको एक स्लिप दी जाएगी और लगभग 30 दिनों के भीतर आपका चालान सेटल माना जाएगा. ये भी पढ़ें- आखिर काले ही क्यों होते हैं गाड़ियों के टायर? रोज चलाने पर भी नहीं जानते होंगे वजह
चालान कम रकम में निपटाने का मौका
7 / 8लोक अदालत उन लोगों के लिए फायदेमंद मानी जाती है जो लंबे समय से ट्रैफिक चालान का भुगतान नहीं कर पाए हैं. यहां कई बार कम पैसे देकर मामला खत्म करने का मौका मिल जाता है.
सितंबर की तारीख जरूर याद रखें
8 / 8अगर आपके ऊपर भी ट्रैफिक चालान पेंडिंग है, तो 12 सितंबर 2026 की तारीख नोट कर लें. समय रहते टोकन बुक करके आप भी अपने पुराने चालान से राहत पा सकते हैं. (Image Credit- AI Generated)



















