एयरपोर्ट जाने के लिए सिर्फ 49 रुपये में बुक हो जाएगी कैब, ना ही लगेगा वेटिंग चार्ज, ऐसे करें बुकिंग

अगर आप एयरपोर्ट आने-जाने के दौरान कैब न मिलने, अचानक बढ़े किराए या आखिरी समय में राइड कैंसिल होने से परेशान रहते हैं, तो IndiGo की नई सर्विस आपके काम आ सकती है. एयरलाइन ने 'Cabs with IndiGo' सुविधा लॉन्च की है, जिसमें सिर्फ 49 रुपये देकर कैब रिजर्व की जा सकती है.

Taxi
1 / 8

एयरपोर्ट जाते समय कैब का देर से मिलना, ज्यादा किराया वसूला जाना या आखिरी समय पर राइड कैंसिल हो जाना यात्रियों की आम समस्या है. इन्हीं परेशानियों को कम करने के लिए इंडिगो एयरलाइन्स ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिससे सफर और ज्यादा आसान बनाया जा सके. (AI Image)

विज्ञापन

IndiGo ने लॉन्च की नई कैब सर्विस

IndiGo ने लॉन्च की नई कैब सर्विस2 / 8

इंडिगो ने यात्रियों के लिए ‘Cabs with IndiGo’ सेवा शुरू की है. इस सुविधा के जरिए यात्री अपने घर से एयरपोर्ट और एयरपोर्ट से अपने अंतिम गंतव्य तक आराम से पहुंच सकेंगे. कंपनी का लक्ष्य यात्रा के पूरे अनुभव को बेहतर बनाना है.

विज्ञापन

सिर्फ उड़ान नहीं, पूरी यात्रा पर फोकस

सिर्फ उड़ान नहीं, पूरी यात्रा पर फोकस3 / 8

इंडिगो के चीफ डिजिटल एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर नीतन चोपड़ा के अनुसार, एयरलाइन अब केवल फ्लाइट सेवा तक सीमित नहीं रहना चाहती. कंपनी यात्रियों को यात्रा के हर चरण में बेहतर और भरोसेमंद अनुभव देने के लिए लगातार नई सुविधाएं जोड़ रही है. ये भी पढ़ें- क्या E20 पेट्रोल में लगती हैं चीटियां? कितना सच है ये दावा, BPCL ने दे दिया जवाब

मात्र 49 रुपये में कर सकेंगे कैब रिजर्व

मात्र 49 रुपये में कर सकेंगे कैब रिजर्व4 / 8

इस नई सेवा के तहत यात्री केवल 49 रुपये देकर अपनी कैब पहले से रिजर्व कर सकते हैं. इससे यात्रा की योजना बनाना आसान होगा और आखिरी समय की भागदौड़ से भी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

फिक्स किराया, नहीं लगेगी सर्ज प्राइसिंग

फिक्स किराया, नहीं लगेगी सर्ज प्राइसिंग5 / 8

‘Cabs with IndiGo’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कैब का किराया पहले से तय होगा. यानी पीक टाइम या खराब मौसम के दौरान भी यात्रियों को सर्ज प्राइसिंग का सामना नहीं करना पड़ेगा और अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा. ये भी पढ़ें- कार इंश्योरेंस है फिर भी नहीं मिलेगा क्लेम! ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी

फ्री कैंसिलेशन और वेटिंग टाइम का फायदा

फ्री कैंसिलेशन और वेटिंग टाइम का फायदा6 / 8

यात्रियों को पिक-अप समय तक मुफ्त कैंसिलेशन की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा, यदि किसी वजह से फ्लाइट लेट हो जाती है तो यात्रियों को 30 मिनट तक का मुफ्त वेटिंग टाइम भी दिया जाएगा, जिससे अतिरिक्त चार्ज की चिंता नहीं रहेगी.

विज्ञापन

100% कैब उपलब्धता और आसान बुकिंग

100% कैब उपलब्धता और आसान बुकिंग7 / 8

इंडिगो का दावा है कि यात्रियों को तय समय पर 100% कैब उपलब्ध कराई जाएगी. इस सेवा की बुकिंग इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए की जा सकती है. अब फ्लाइट, होटल और कैब की बुकिंग एक ही प्लेटफॉर्म पर संभव होगी.

BluChip लॉयल्टी प्रोग्राम का भी मिलेगा लाभ

BluChip लॉयल्टी प्रोग्राम का भी मिलेगा लाभ8 / 8

यह नई सेवा इंडिगो के BluChip लॉयल्टी प्रोग्राम से भी जुड़ी हुई है. इसके तहत यात्री हर 100 रुपये के खर्च पर 5 BluChip पॉइंट्स कमा सकेंगे. इन पॉइंट्स का इस्तेमाल भविष्य की यात्राओं में अतिरिक्त लाभ पाने के लिए किया जा सकता है. (Image Credit-Indigo)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन