क्या E20 पेट्रोल में लगती हैं चीटियां? कितना सच है ये दावा, BPCL ने दे दिया जवाब
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से कारों के फ्यूल कैप के आसपास चींटियां जमा होने लगी हैं. इस मामले पर BPCL ने सामने आकर वैज्ञानिक तथ्यों के साथ जवाब दिया है. जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई.

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने वाले वाहनों के फ्यूल कैप के आसपास चींटियां जमा हो रही हैं. इस वीडियो ने कई वाहन मालिकों के बीच भ्रम और चिंता पैदा कर दी.
E100 को मंजूरी मिलने के बाद बढ़ी चर्चा
2 / 9E100 फ्यूल को कानूनी मंजूरी मिलने के बाद इथेनॉल मिश्रित ईंधन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. इसी दौरान E20 पेट्रोल को लेकर भी कई दावे सामने आए, जिनमें से एक चींटियों से जुड़ा था. वायरल वीडियो में कहा गया कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने वाली कारों के फ्यूल फिलर कैप के आसपास चींटियां दिखाई दे रही हैं. कुछ लोगों का मानना था कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इथेनॉल का उत्पादन गन्ने से किया जाता है.
लोगों के बीच बढ़ने लगा भ्रम
3 / 9वीडियो वायरल होने के बाद कई वाहन मालिकों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने यह मान लिया कि इथेनॉल में मौजूद तत्व चींटियों को आकर्षित कर सकते हैं और यही वजह है कि वे फ्यूल कैप के आसपास दिखाई देती हैं. ये भी पढ़ें- बाइक के शॉकर कितने साल चलते हैं, कब बदलने चाहिए और कितना आता है खर्च? जानिए सबकुछ
BPCL ने दावों को बताया गलत
4 / 9इन दावों पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि E20 पेट्रोल और चींटियों के बीच संबंध होने की बात पूरी तरह गलत है. कंपनी के मुताबिक ऐसे दावों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. BPCL के अनुसार, पेट्रोल में मिलाया जाने वाला फ्यूल-ग्रेड इथेनॉल विशेष औद्योगिक प्रक्रिया के जरिए तैयार किया जाता है. इसके निर्माण में फर्मेंटेशन और डिस्टिलेशन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है. (Image Credit-BPCLimited/X)
इथेनॉल में नहीं बचती कोई शर्करा
5 / 9कंपनी ने स्पष्ट किया कि फ्यूल-ग्रेड इथेनॉल तैयार होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार की शर्करा या चीनी मौजूद नहीं रहती. इसलिए इसे चींटियों को आकर्षित करने वाला पदार्थ मानना गलत है. ये भी पढ़ें- सुबह पेट्रोल भरवाने से क्या मिलता है ज्यादा तेल, कितना सच है ये सालों पुराना दावा?
कीड़ों को दूर रखने वाले तत्व भी मिलाए जाते हैं
6 / 9BPCL के मुताबिक फ्यूल इथेनॉल में डिनैचुरेंट्स मिलाए जाते हैं. इनका काम कीट-पतंगों और अन्य जीवों को दूर रखना होता है. ऐसे में इथेनॉल में ऐसा कोई तत्व नहीं होता जो चींटियों को आकर्षित करे. कंपनी ने बताया कि जब इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाया जाता है, तब भी पेट्रोल की हाइड्रोकार्बन आधारित गंध प्रमुख रूप से बनी रहती है. इथेनॉल की अलग गंध इतनी प्रभावी नहीं होती कि वह चींटियों या अन्य कीड़ों को आकर्षित कर सके.
E20 में कम बनता है फ्यूल वेपर
7 / 9BPCL ने यह भी कहा कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल में पारंपरिक पेट्रोल की तुलना में ईंधन वाष्प यानी फ्यूल वेपर कम बनता है. इसलिए भी ऐसा कोई कारण नहीं है जिससे चींटियां फ्यूल कैप के आसपास जमा हों.
क्या कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद है?
8 / 9कंपनी के अनुसार E20 पेट्रोल और चींटियों के बीच किसी तरह का संबंध साबित करने वाला कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है. अब तक ऐसा कोई अध्ययन या तथ्य सामने नहीं आया है जो इस दावे को सही साबित करे.
सोशल मीडिया दावों पर आंख बंद करके भरोसा न करें
9 / 9BPCL ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे दावों पर बिना जांच-पड़ताल भरोसा न करें. कंपनी का कहना है कि E20 पेट्रोल को लेकर फैलाया जा रहा यह दावा पूरी तरह निराधार है और इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. (Images Credit-AI)



















