5 Best Mileage Car: कम पेट्रोल में लंबा सफर! भारत की 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें, नंबर-1 जानकर रह जाएंगे हैरान

क्या आप भी ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जो कम फ्यूल में ज्यादा दूरी तय करें यानी अच्छा माइलेज देती हो. तो यहां हम बता रहे हैं देश की 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें.

Cars_9d0dd8
1 / 7

नई कार खरीदते समय लगभग हर व्यक्ति सबसे पहले उसके माइलेज पर ध्यान देता है. अच्छे माइलेज वाली कार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लंबे टाइम तक फ्यूल खर्च को कम करने में मदद करती है.

विज्ञापन

Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid

Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid2 / 7

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड इस टाइम देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUVs में मानी जाती है. कंपनी के मुताबिक इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड विरेएंट 28.65 प्रति लीटर तक का माइलेज देता है. मतबल एक लीटर फ्यूल में ये कार 28 किमी के लगभग चल सकती है. इसमें आरामदायक केबिन, मॉर्डन फीचर्स और बेहतर ड्राइविंग अनुभव मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 10.50 लाख है, जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 16.38 लाख रुपये है.

विज्ञापन

Toyota Urban Cruiser Hyryder

Toyota Urban Cruiser Hyryder3 / 7

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर भी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि SUV 27.97 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलती है. इसकी शुरुआती कीमत 11.31 लाख रुपये हैं. ये भी पढ़ें- हवा कम है या अलाइनमेंट गड़बड़ है? 1 मिनट में पहचानें कार में क्यों आ रही परेशानी

Honda City Hybrid

Honda City Hybrid4 / 7

अगर आप SUV की जगह सेडान पसंद करते हैं, तो Honda City Hybrid एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. ये कार लगभग 27.26 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.04 लाख रुपये है. ये भी पढ़ें- घर पर EV चार्ज करते हैं? ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बैटरी ब्लास्ट का बढ़ सकता है खतरा

विज्ञापन

Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio5 / 7

वहीं अगर आप कम बजट में ज्यादा माइलेज चाहते हैं तो Maruti Suzuki Celerio बेहतर ऑप्शन मानी जाती है. इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो करीब 26 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करता है. इसकी शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये है.

New Maruti Suzuki Swift

New Maruti Suzuki Swift6 / 7

नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट में कंपनी नया 1.2 लीटर Z सीरिज इंजन मिलता है. कंपनी के मुताबिक ये कार करीब करीब 25.75 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. इसमें 6 एयरबैग और कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये है.

विज्ञापन

खरीदने से पहले इन कारों की तुलना जरूर करें

खरीदने से पहले इन कारों की तुलना जरूर करें7 / 7

कौन सी कार लेनी है ये पूरी तरह से आपकी चॉइस है. फिर अगर आप कम फ्यूल खर्च और बेहतर माइलेज को प्राथमिता देते हैं, तो ये 5 ऑप्शन आपके लिए सही हो सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन