Hyundai ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! ₹5.60 लाख वाली इस कार पर मिल रही हजारों की बंपर छूट
अगर आप जुलाई में नई हैचबैक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Hyundai की ये कार आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है. कंपनी अपनी इस ₹5.60 लाख की शुरुआती कीमत वाली कार पर ₹70,000 तक का डिस्काउंट दे रही है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

अगर आप इस महीने बजट हैचबैक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Hyundai Grand i10 Nios पर अच्छा ऑफर मिल रहा है. जुलाई 2026 में कंपनी इस कार पर कुल 70,000 रुपये तक का फायदा दे रही है. हालांकि, यह ऑफर बेस Era पेट्रोल वेरिएंट पर लागू नहीं होगा.
पेट्रोल वेरिएंट पर मिल रहे कई फायदे
2 / 7Grand i10 Nios के पेट्रोल वेरिएंट पर ग्राहकों को 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस, 15,000 रुपये का अपग्रेड बोनस और सरकारी कर्मचारियों या कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए 5,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ भी दिया जा रहा है.
सीएनजी मॉडल खरीदने वालों के लिए भी खास ऑफर
3 / 7अगर आप Grand i10 Nios का CNG वेरिएंट खरीदने का सोच रहे हैं, तो कंपनी इस मॉडल पर 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है. इससे CNG कार खरीदना पहले के मुकाबले और किफायती हो सकता है. ये भी पढ़ें- BAT BMS ऐप से टिर्री रोकना पड़ेगा भारी! हो सकती है 3 साल की जेल, 5 लाख तक जुर्माना
कीमत और किन कारों से मुकाबला?
4 / 7Hyundai Grand i10 Nios की एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये से 8.04 लाख रुपये के बीच है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Swift, Maruti WagonR, Maruti Celerio और Tata Tiago जैसी लोकप्रिय हैचबैक कारों से होता है.
मैनुअल और AMT दोनों गियरबॉक्स का विकल्प
5 / 7इस हैचबैक में 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83 PS की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों विकल्प उपलब्ध हैं. शहर में आरामदायक ड्राइविंग के लिए AMT वेरिएंट अच्छा विकल्प माना जाता है. ये भी पढ़ें- कार का ब्रेक फेल हो जाए तो कैसे बचाएं जान, ये 6 कदम कर सकते हैं आपको सुरक्षित?
प्रीमियम सुविधाओं से लैस है Grand i10 Nios
6 / 7Grand i10 Nios में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay, क्रूज कंट्रोल, टाइप-C USB चार्जर, रियर AC वेंट, कूल्ड ग्लोव बॉक्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं.
6 एयरबैग समेत कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स
7 / 7यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Grand i10 Nios में 6 एयरबैग (साइड और कर्टेन एयरबैग सहित), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), हिल असिस्ट कंट्रोल और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल जैसे कई महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.