कार का ब्रेक फेल हो जाए तो कैसे बचाएं जान, ये 6 कदम कर सकते हैं आपको सुरक्षित?
चलती कार के ब्रेक अचानक फेल हो जाएं, तो कुछ सेकंड में लिया गया सही या गलत फैसला आपकी जान पर भारी पड़ सकता है. जानिए ब्रेक फेल होने पर कौन-सी गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए और किन आसान उपायों से बड़े हादसे से बचा जा सकता है.

अगर सड़क पर गाड़ी चलाते समय अचानक कार के ब्रेक काम करना बंद कर दें, तो घबराने की बजाय खुद को शांत रखें. ऐसे समय में जल्दबाजी या गलत फैसला हादसे का कारण बन सकता है. इसलिए संयम बनाए रखें और सोच समझकर अगला कदम उठाएं.
तुरंत हैजर्ड लाइट ऑन करें
2 / 7ब्रेक फेल होने का एहसास होते ही सबसे पहले कार की हैजर्ड वार्निंग लाइट चालू कर दें. इससे पीछे और आसपास चल रहे वाहन चालकों को आपकी गाड़ी में खराबी की जानकारी मिल जाएगी. वे समय रहते सतर्क हो जाएंगे, जिससे दुर्घटना का खतरा कम किया जा सकता है. ये भी पढ़ें- No PUC No Fuel Rule: दिल्ली में अब ये काम किए बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! सरकार का बड़ा आदेश लागू
गियर धीरे-धीरे डाउन करें
3 / 7अगर कार तेज गियर में चल रही है, तो उसे एकदम से लो गियर में न डालें. गियर को धीरे-धीरे कम करें ताकि इंजन ब्रेकिंग की मदद से वाहन की रफ्तार कम हो सके. साथ ही कोशिश करें कि कार को किसी सुरक्षित और कम जोखिम वाली जगह की ओर मोड़ सकें. ये भी पढ़ें- 5-स्टार सेफ्टी वाली कार खरीदनी है? भारत में सिर्फ ₹5.50 लाख से शुरू होते हैं ये सबसे सुरक्षित मॉडल
हैंडब्रेक का सही तरीके से करें इस्तेमाल
4 / 7एक हाथ से स्टीयरिंग पर मजबूत पकड़ बनाए रखें. अगर कार में मैकेनिकल हैंडब्रेक है, तो उसका बटन दबाकर हैंडब्रेक को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करें. इसे झटके से पूरी तरह न खींचें, क्योंकि इससे पीछे के पहिए लॉक हो सकते हैं और कार पलटने का खतरा बढ़ सकता है. अगर कार में इलेक्ट्रॉनिक हैंडब्रेक (Electronic Parking Brake) है, तो उसे लगातार खींचकर रखें. इससे सिस्टम इमरजेंसी ब्रेकिंग की कोशिश करता है. इसे बार-बार ऑन-ऑफ नहीं करना चाहिए.
कार से कूदने या टक्कर मारने की गलती न करें
5 / 7ब्रेक फेल होने पर घबराकर चलती कार से कूदना या जानबूझकर किसी खंभे, दीवार या दूसरी चीज से वाहन टकराना सही तरीका नहीं है. ऐसा करने से गंभीर चोट लग सकती है और जान का भी खतरा बढ़ जाता है. सबसे पहले गाड़ी की रफ्तार कम करने और उस पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश करें.
कम ट्रैफिक वाली जगह की ओर ले जाएं कार
6 / 7जब कार की स्पीड काफी हद तक कम हो जाए, तो उसे ऐसी जगह ले जाने की कोशिश करें जहां ट्रैफिक कम हो और दूसरे वाहनों की आवाजाही भी कम हो. इससे गाड़ी को सुरक्षित तरीके से रोका जा सकता है और किसी बड़े हादसे की आशंका भी कम हो जाती है.
सही फैसला आपकी जान बचा सकता है
7 / 7ब्रेक फेल होना किसी भी ड्राइवर के लिए बेहद खतरनाक स्थिति हो सकती है, लेकिन ऐसे समय में घबराने के बजाय सही कदम उठाना सबसे जरूरी होता है. हैजर्ड लाइट का इस्तेमाल, गियर डाउन करना, हैंडब्रेक का सही उपयोग और सुरक्षित जगह पर गाड़ी रोकने जैसी सावधानियां अपनाकर खुद की और गाड़ी में बैठे सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है. (Images Credit-AI)



















