धूप में तंदूर बन जाती है कार? ये 5 ट्रिक्स मिनटों में कर देंगी बर्फ जैसी ठंडी

गर्मी में धूप में खड़ी कार कुछ ही मिनटों में भट्टी जैसी गर्म हो जाती है और AC भी तुरंत असर नहीं दिखाता. लेकिन कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी कार को मिनटों में ठंडा कर सकते हैं.

CAR.jpg (11)
1 / 6

गर्मी के मौसम में धूप में खड़ी कार का केबिन कुछ ही मिनटों में बेहद गर्म हो जाता है. ऐसे में कार में बैठते ही AC ऑन करने पर भी तुरंत ठंडक महसूस नहीं होती. कई लोग AC को फुल स्पीड पर चला देते हैं, लेकिन फिर भी केबिन जल्दी ठंडा नहीं होता. कुछ आसान टिप्स अपनाकर कार को तेजी से कूल किया जा सकता है.

विज्ञापन

कार में बैठते ही तुरंत AC ऑन न करें

कार में बैठते ही तुरंत AC ऑन न करें2 / 6

अगर कार तेज धूप में खड़ी रही है, तो सबसे पहले कुछ सेकंड के लिए सभी खिड़कियां खोल दें. इससे अंदर भरी गर्म हवा बाहर निकल जाती है. अगर सीधे AC ऑन कर देंगे, तो उसे पहले उसी गर्म हवा को ठंडा करना पड़ेगा, जिससे कूलिंग में ज्यादा समय लगेगा.

विज्ञापन

AC का सही मोड बढ़ाता है कूलिंग

AC का सही मोड बढ़ाता है कूलिंग3 / 6

तेजी से ठंडक पाने के लिए AC को Fresh Air Mode पर नहीं बल्कि Recirculation Mode पर चलाना बेहतर माना जाता है. इस मोड में कार के अंदर की हवा बार-बार ठंडी होती रहती है. वहीं Fresh Air Mode में बाहर की गर्म हवा लगातार अंदर आती रहती है, जिससे AC पर ज्यादा लोड पड़ता है.

ये भी पढ़ें- गाड़ी चमकाने के चक्कर में न कर बैठें ये गलती, पानी से खराब हो सकते हैं ये 5 हिस्से

 

कार पार्क करने की जगह भी है जरूरी

कार पार्क करने की जगह भी है जरूरी4 / 6

गर्मियों में कार को हमेशा छांव या ठंडी जगह पर पार्क करने की कोशिश करनी चाहिए. अगर ऐसा संभव न हो तो विंडशील्ड कवर या सनशेड का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे डैशबोर्ड और सीटें ज्यादा गर्म नहीं होतीं और कार का केबिन जल्दी ठंडा हो जाता है.

ये भी पढ़ें- क्या गर्मियों में कार का टैंक फुल करवाने से लग सकती है आग? जानिए कितना सच है ये डर

 

विज्ञापन

शुरुआत में फैन स्पीड रखें तेज

शुरुआत में फैन स्पीड रखें तेज5 / 6

कार स्टार्ट करने के बाद शुरुआत में AC की फैन स्पीड तेज रखनी चाहिए. कुछ मिनट बाद धीरे-धीरे तापमान कम करें. ऐसा करने से कूलिंग सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है और केबिन जल्दी आरामदायक बन जाता है.

AC वेंट्स की दिशा भी करती है असर

AC वेंट्स की दिशा भी करती है असर6 / 6

कार के AC vents की दिशा सही होना भी जरूरी है. वेंट्स को सीधे नीचे रखने के बजाय ऊपर और पूरे केबिन की तरफ सेट करना बेहतर माना जाता है. ठंडी हवा ऊपर से नीचे की तरफ फैलती है, जिससे पूरी कार जल्दी ठंडी होने लगती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन