गाड़ी चमकाने के चक्कर में न कर बैठें ये गलती, पानी से खराब हो सकते हैं ये 5 हिस्से

कार धोते समय की गई एक छोटी गलती आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है. जानिए कार के किन हिस्सों पर पानी डालना पड़ सकता है महंगा.

CAR WASH.jpg (1)
1 / 6

 

हर कोई चाहता है कि उसकी कार हमेशा साफ और चमकदार दिखे, इसलिए कई लोग घर पर ही कार धोना पसंद करते हैं. लेकिन कार की सफाई करते समय कुछ हिस्सों में पानी चला जाए तो भारी नुकसान हो सकता है. कई बार छोटी सी लापरवाही हजारों रुपये का खर्च बढ़ा देती है. इसलिए कार धोते समय यह जानना जरूरी है कि किन हिस्सों को पानी से बचाना चाहिए.

विज्ञापन

 इंजन में पानी जाना पड़ सकता है भारी

 इंजन में पानी जाना पड़ सकता है भारी2 / 6

इंजन कार का सबसे संवेदनशील हिस्सा माना जाता है. इसके अंदर कई सेंसर, इलेक्ट्रिकल वायरिंग और ECU लगे होते हैं. अगर प्रेशर वॉशर या पाइप से सीधे इंजन पर पानी डाला जाए तो इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स में नमी पहुंच सकती है. इससे शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है और कार बीच रास्ते में बंद भी हो सकती है. इंजन की सफाई हमेशा हल्के गीले कपड़े से करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

विज्ञापन

अल्टरनेटर में पानी पहुंचा तो रुक सकती है बिजली सप्लाई

अल्टरनेटर में पानी पहुंचा तो रुक सकती है बिजली सप्लाई3 / 6

इंजन के पास लगा Alternator बैटरी को चार्ज करने और पूरी कार में बिजली सप्लाई देने का काम करता है. इसमें खुले वेंट होते हैं जहां से हवा अंदर जाती है. अगर कार धोते समय इसमें पानी चला जाए तो यह खराब हो सकता है. अल्टरनेटर खराब होने पर कार स्टार्ट होने में दिक्कत आ सकती है और इसे रिपेयर या बदलवाने में अच्छा-खासा खर्च भी आता है.

एयर इनटेक सिस्टम में पानी गया तो इंजन हो सकता है जाम

एयर इनटेक सिस्टम में पानी गया तो इंजन हो सकता है जाम4 / 6

हर कार में एक एयर इनटेक सिस्टम होता है जो इंजन तक हवा पहुंचाता है. अगर धोते समय इसमें पानी चला जाए तो वह सीधे इंजन के सिलेंडर तक पहुंच सकता है. ऐसी स्थिति में हाइड्रोलॉक की समस्या पैदा हो सकती है, जिससे इंजन पूरी तरह जाम हो सकता है. इंजन रिपेयर करवाना कार के सबसे महंगे खर्चों में से एक माना जाता है.

विज्ञापन

इंटीरियर की सफाई में न करें ज्यादा पानी का इस्तेमाल

इंटीरियर की सफाई में न करें ज्यादा पानी का इस्तेमाल5 / 6

कार के अंदर डैशबोर्ड, टचस्क्रीन, म्यूजिक सिस्टम, पावर विंडो बटन और एयरबैग सेंसर जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स लगे होते हैं. अगर सफाई के दौरान इन पर सीधा पानी पड़ जाए तो ये तुरंत खराब हो सकते हैं. कार के इंटीरियर को साफ करने के लिए वैक्यूम क्लीनर, माइक्रोफाइबर कपड़े या हल्के गीले कपड़े का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है.

एग्जॉस्ट पाइप में पानी डालना भी पड़ सकता है महंगा

एग्जॉस्ट पाइप में पानी डालना भी पड़ सकता है महंगा6 / 6

कार धोते समय कई लोग गलती से पाइप का पानी सीधे साइलेंसर यानी एग्जॉस्ट पाइप में डाल देते हैं. ज्यादा पानी अंदर जाने पर यह इंजन और इंटरनल सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे कार की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है और रिपेयरिंग का खर्च भी बढ़ सकता है. इसलिए कार धोते समय एग्जॉस्ट पाइप को भी पानी से बचाना जरूरी माना जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन