बारिश में हेलमेट के शीशे पर नहीं टिकेगी एक भी बूंद! घर की इस चीज से मिनटों में होगा कमाल
बारिश के दौरान हेलमेट के शीशे पर जमने वाली पानी की बूंदें आपकी राइड को खतरनाक बना सकती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से इस समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है? जानिए हेलमेट के वाइजर को साफ रखने का आसान तरीका और वो गलतियां जिनसे आपको बचना चाहिए.

मानसून में बाइक चलाना भले ही अच्छा लगता हो, लेकिन तेज बारिश के दौरान हेलमेट के वाइजर पर पानी की बूंदें जमा होने लगती हैं. इससे सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है. बार-बार हाथ से शीशा साफ करना भी सुरक्षित नहीं माना जाता.
शैम्पू या डिशवॉश लिक्विड से मिलेगा आसान समाधान
2 / 7अगर बारिश में हेलमेट का शीशा बार-बार धुंधला हो जाता है, तो आप शैम्पू या बर्तन धोने वाले लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए वाइजर के बाहरी हिस्से पर 2-3 बूंदें डालें और उसे पूरे शीशे पर अच्छी तरह फैला दें, ताकि एक पतली परत बन जाए.
सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल?
3 / 7लिक्विड लगाने के बाद उसे कुछ समय के लिए सूखने दें. इसके बाद एक साफ और सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथों से वाइजर को पोंछ लें. इससे शीशा साफ भी रहेगा और उस पर एक सुरक्षात्मक परत भी बन जाएगी. ये भी पढे़ं- क्या आपकी बाइक भी छोड़ रही है काला धुआं? जानिए कौन सा पार्ट हो सकता है खराब
आखिर यह घरेलू उपाय काम कैसे करता है?
4 / 7शैम्पू या लिक्विड सोप की पतली परत शीशे पर एक अदृश्य चिकनी लेयर बना देती है. इसके कारण पानी की बूंदें वाइजर पर टिकने के बजाय फिसलकर नीचे गिर जाती हैं. नतीजतन, तेज बारिश में भी रास्ता साफ दिखाई देता है.
आलू और शेविंग क्रीम भी हैं कारगर विकल्प
5 / 7अगर शैम्पू उपलब्ध न हो, तो कच्चे आलू का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. आलू को बीच से काटकर उसका रस वाइजर पर रगड़ने से उसमें मौजूद स्टार्च पानी को ठहरने नहीं देता. इसी तरह थोड़ी मात्रा में शेविंग फोम या शेविंग क्रीम लगाकर साफ करने से भी पानी और धुंध जमने की समस्या कम हो सकती है. ये भी पढ़ें- E20 या E85 फ्यूल की जगह कार में गलती से डाल दिया डीजल तो क्या होगा? जानकर डर जाएंगे!
वाइजर साफ करते समय इन गलतियों से बचें
6 / 7हेलमेट के शीशे को कभी भी गंदे या खुरदरे कपड़े से साफ नहीं करना चाहिए. हाथ में पहने ग्लव्स से भी वाइजर रगड़ने से बचना चाहिए. ऐसा करने पर शीशे पर बारीक खरोंचें पड़ सकती हैं, जिससे खासकर रात में सामने की लाइटें ज्यादा फैलकर दिखाई देती हैं.
एंटी-फॉग लेंस से मिल सकती है अतिरिक्त सुरक्षा
7 / 7अगर आप अक्सर बारिश में बाइक चलाते हैं और बेहतर विजिबिलिटी चाहते हैं, तो हेलमेट के अंदर एंटी-फॉग पिनलॉक लेंस लगवा सकते हैं. यह अंदर की तरफ भाप जमने से रोकता है और बारिश के दौरान भी साफ दृश्य बनाए रखने में मदद करता है. (Images Credit-Magnific)



















