क्या आपकी बाइक भी छोड़ रही है काला धुआं? जानिए कौन सा पार्ट हो सकता है खराब
अगर आपकी बाइक के साइलेंसर से काला धुआं निकल रहा है, तो इसे सामान्य बात समझने की गलती न करें. जानते हैं ऐसा होने पर बाइक का कौन-सा पार्ट खराब हो सकता है.

देश में करोड़ों लोग रोजाना बाइक और स्कूटर का इस्तेमाल करते हैं. टू-व्हीलर को लंबे समय तक बेहतर स्थिति में बनाए रखने के लिए नियमित सर्विसिंग जरूरी होती है. अगर बाइक के साइलेंसर से काला धुआं निकलने लगे, तो इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह इंजन में किसी तकनीकी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है.
काला धुआं इंजन की खराबी का संकेत हो सकता है
2 / 7साइलेंसर से निकलने वाला काला धुआं अक्सर इस बात का इशारा करता है कि इंजन सही तरीके से काम नहीं कर रहा है. यदि समय रहते इसकी वजह का पता लगाकर समस्या दूर नहीं की गई, तो इंजन की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है और बाद में मरम्मत पर ज्यादा खर्च भी करना पड़ सकता है. बाइक के इंजन में हवा और ईंधन का एक निश्चित अनुपात होना चाहिए. जब किसी कारण से इंजन में हवा कम और फ्यूल ज्यादा पहुंचने लगता है, तो पेट्रोल पूरी तरह नहीं जल पाता. अधजला ईंधन काले धुएं के रूप में साइलेंसर से बाहर निकलने लगता है. (AI Image)
तेज एक्सेलरेशन के दौरान दिख सकता है संकेत
3 / 7कई बार यह समस्या तब ज्यादा दिखाई देती है जब बाइक को तेज रफ्तार देने के लिए एक्सेलरेटर घुमाया जाता है. यदि रेस देने पर साइलेंसर से गहरा काला धुआं निकलता दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज करने की बजाय तुरंत जांच करवानी चाहिए. ये भी पढ़ें- E20 या E85 फ्यूल की जगह कार में गलती से डाल दिया डीजल तो क्या होगा? जानकर डर जाएंगे!
गंदा एयर फिल्टर बन सकता है बड़ी वजह
4 / 7काले धुएं की सबसे आम वजहों में एयर फिल्टर का गंदा होना शामिल है. एयर फिल्टर का काम इंजन तक साफ हवा पहुंचाना होता है. जब इसमें धूल और गंदगी जमा हो जाती है, तो इंजन को पर्याप्त हवा नहीं मिल पाती. इससे हवा और ईंधन का संतुलन बिगड़ जाता है और काला धुआं निकलने लगता है.
इंजन ऑयल की स्थिति
5 / 7इंजन ऑयल की कमी या खराब गुणवत्ता वाला ऑयल भी बाइक के परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकता है. कई मामलों में इंजन ऑयल कम होने पर भी साइलेंसर से धुआं निकलने की समस्या देखने को मिलती है. विशेषज्ञ अच्छी गुणवत्ता वाले इंजन ऑयल के उपयोग की सलाह देते हैं. साथ ही नया ऑयल डालने से पहले पुराने ऑयल को पूरी तरह निकालना भी जरूरी होता है. अगर पुराने और नए इंजन ऑयल को मिलाकर इस्तेमाल किया जाए, तो इससे इंजन को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए ऑयल बदलवाते समय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पुराना ऑयल पूरी तरह निकाल दिया गया हो और उसके बाद ही नया ऑयल डाला जाए.
स्पार्क प्लग खराब होने पर भी निकल सकता है धुआं
6 / 7यदि स्पार्क प्लग सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, तो इंजन में ईंधन का दहन पूरी तरह नहीं हो पाता. इसका सीधा असर बाइक के माइलेज और इंजन की परफॉर्मेंस पर पड़ता है. ऐसी स्थिति में भी साइलेंसर से धुआं निकलने की समस्या शुरू हो सकती है. ये भी पढ़ें - एयरपोर्ट जाने के लिए सिर्फ 49 रुपये में बुक हो जाएगी कैब, ना ही लगेगा वेटिंग चार्ज, ऐसे करें बुकिंग
कार्बोरेटर और फ्यूल इंजेक्टर की सफाई भी जरूरी
7 / 7कार्बोरेटर या फ्यूल इंजेक्टर में गंदगी जमा होने पर भी हवा और पेट्रोल का अनुपात बिगड़ सकता है. इससे इंजन की कार्यक्षमता प्रभावित होती है और काला धुआं निकलने लगता है. इसलिए इन पार्ट्स की समय-समय पर जांच और सफाई करवाना जरूरी है. (AI Image)



















