हेलमेट पहनने के बाद भी कट सकता है चालान! बाइक चलाने वाले पहले जान लें नियम, न करें ये गलती

क्या आप भी बाइक पर सिर्फ हेलमेट पहनकर निश्चिंत हो जाते हैं? अब ऐसा करना भारी पड़ सकता है. हेलमेट की एक छोटी-सी गलती से आपका चालान कट सतकता है. जानिए कौन-सी गलतियां आपको महंगी पड़ सकती हैं.

Helmet rule
1 / 7

अगर आपर रोजाना बाइक चालते है तो हेलमेंट पहनना आपकी सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी है. यह सिर्फ चालान से न बचाने के लिए नही, बल्कि सड़क हादसे के दौरान गंभीर चोट से भी बचाता है. हालांकि अब नियम पहले से ज्यादा सख्त हो गे हैं. ऐसे में हेलमेट पहनने काे बावजूद कुछ गलतियों पर आपका चालान कट सकता है.

विज्ञापन

सिर्फ हेलमेट पहनना ही काफी नहीं

सिर्फ हेलमेट पहनना ही काफी नहीं2 / 7

कई लोग सोचते हैं कि सिर पर हेलमेट रख लेने से नियम पूरे हो जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. ट्रैफिक रूल्स के मुताबिक हेलमेट सही तरीके से पहनना भी जरूरी है. अगर आपने नियमों का पालन नहीं कियो तो पुलिस कार्रवाई कर सकती है.

विज्ञापन

हेलमेट की स्ट्रैप जरूर करें लॉक

 हेलमेट की स्ट्रैप जरूर करें लॉक3 / 7

अक्सर देखा जाता है कि लोग हेलमेट तो पहन लेते हैं, लेकिन उसकी स्ट्रैप या लॉक बंद नहीं करते. यह बड़ी गलती मानी जाती है. ट्रैकिफ नियमों के अनुसार बिना लॉक किए हेलमेट पहनना लगभग बिना हेलमेट वाहन चालने के जैसा माना जाता है.  ये भी पढ़ें- कार को Safety Rating कैसे मिलती है? जानिए कौन करता है टेस्ट और कौन-सी हैं भारत की सबसे सुरक्षित कारें

इस गलती पर 1,000 रुपये तक का चालान

इस गलती पर 1,000 रुपये तक का चालान4 / 7

अगर हेलमेट की स्ट्रैप ठीक से बंद नहीं है तो ट्रैफिक पुलिस मोट व्हीकल एक्ट की धारा 194D के तहत 1000 रुपये तक का चालान काट सकती है.

विज्ञापन

हादसे में बिना लॉक हेलमेट नहीं करेगा सुरक्षा

हादसे में बिना लॉक हेलमेट नहीं करेगा सुरक्षा5 / 7

सड़क दुर्घटना के दौरान हेलमेट की स्ट्रैप बंद नहीं होती तो टक्कर लगते ही हेलमेट सिर से निकल सकता है. ऐसे में सिर पर गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए हेलमेट हमेश अच्छ तरह बांधकर ही सफर करें. ये भी पढ़ें- कार में बारिश का पानी भर जाए तो क्या करें? ये गलतियां करने से खराब हो सकती है आपकी गाड़ी

लोकल या बिना ISI मार्क वाले हेलमेट से बचें

लोकल या बिना ISI मार्क वाले हेलमेट से बचें6 / 7

कई लोग पैसा बचाने के चक्कर में सड़क किनारे मिलने वाले सस्ते हेलमेट खरीद लेते हैं. ऐसे हेलमेट अक्सर कमजोर क्वालिटी के होते हैं और दुर्घटना के समय प्रॉपर सेफ्टी नहीं दे पाते. वहीं इन्हें पहन कर गाड़ी चलाने से चालान कट सकता है.

विज्ञापन

सिर्फ ISI मार्क वाला हेलमेट ही है मान्य

सिर्फ ISI मार्क वाला हेलमेट ही है मान्य7 / 7

भारत में टू व्हीलर चलाने वालों के लिए ब्यूरो ऑफ स्टैंडर्डस से प्रमाणित ISI मार्क वाला हेलमेट पहनना ही कानूनी रूप से मान्य है. अगर आप बिना ISI मार्क या घटिया क्वालिटी का हेलमेट पहनकर वाहन चलाते हुए पकड़े जाते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस आपका चालान कर सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन