कार को Safety Rating कैसे मिलती है? जानिए कौन करता है टेस्ट और कौन-सी हैं भारत की सबसे सुरक्षित कारें

क्या 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली हर कार सबसे सुरक्षित होती है? आखिर यह रेटिंग कौन देता है और किन टेस्ट के बाद मिलती है? कार खरीदने से पहले इन जरूरी बातों को जानना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.

crash test

कार को Safety Rating कैसे मिलती है, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें. (Photo-AI)

आज के समय में कार खरीदने वाले लोग सिर्फ लुक, फीचर्स या माइलेज ही नहीं देखते बल्कि सबसे पहले सुरक्षा पर ध्यान देते हैं. यही वजह है कि अब 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी कार को 5 स्टार रेटिंग आखिर मिलती कैसे हैं? कौन इसकी जांच करता है और किन मानकों पर इसे परखा जाता है? आज हम इन सभी सवालों के जवाब समझेंगे.

विज्ञापन

सेफ्टी रेटिंग क्या होती है?

सेफ्टी रेटिंग यह बताती है कि दुर्घटना होने पर कार अंदर बैठे लोगों और सड़क पर चल रहे लोगों को कितनी सुरक्षा दे सकती है. किसी भी कार को 1 से 5 स्टार तक की रेटिंग दी जाती है. जितनी ज्यादा रेटिंग होती है कार उतनी ही सेफ मानी जाती है.

विज्ञापन

कौन तय करता है कार की सेफ्टी रेटिंग?

कार की सेफ्ट रेटिंग इसे बनने वाली कंपनी खुद तय नहीं करती. इसके लिए अग से इंडिपेडेंट संस्थाएं क्रैश टेस्ट करती है. जिसमें Global NCAP, Euro NCAP, Bharat NCAP, ANCAP (ऑस्ट्रेलिया) शामिल है. ये ही अलग-अलग तरह के टेस्ट जांच करती है कि कार कितनी सुरक्षा दे सकती है. इन्ही टेक्ट के आधार पर गाड़ियों की रेटिंग की जाती है.

किन-किन टेस्ट से गुजरती है कार?

  • फ्रंटल क्रैश टेस्ट
  • साइट इम्पैक्ट टेस्ट
  • पोल टेस्ट
  • पैदल यात्रियों की सुरक्षा
  • बच्चों की सुरक्षा
  • ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) की जांच
  • लेन कीप असिस्ट और ADAS फीचर्स
  • एयरबैग, सीट बेल्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल की कार्यक्षमता
  • कार बॉडी स्ट्रक्चर की मजबूती

ये भी पढ़ें- कार में बारिश का पानी भर जाए तो क्या करें? ये गलतियां करने से खराब हो सकती है आपकी गाड़ी

विज्ञापन

दुनिया की सबसे सुरक्षित कारें

दुनिया में कई कारें अपनी बेहतरीन सुरक्षा के लिए जानी जाती है. इसमें स्ट्रॉन्ग बॉडी, एडवांस सेफ्टी सिस्टम और मॉर्डन ड्राइवर असिसटेंट फीचर्स दिए जाते हैं.

  • Volvo XC90
  • Volvo EX90
  • Mercedes-Benz E-Class
  • Mercedes-Benz EQS
  • BMW iX
  • Tesla Model Y
  • Tesla Model 3
  • Subaru Outback
  • Genesis GV80
  • Hyundai Ioniq 5

इन कारों में ADAS, मल्टीपल एयरबैग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और 360-डिग्री कैमरा जैसे कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

विज्ञापन

भारत की सबसे सुरक्षित कारें

इंडियन मार्केट में कई ऐसी कारें मौजूद हैं, जिन्हें अच्छी सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें शामिल हैं ये गाड़ियां

  • Tata Harrier EV
  • Tata Safari
  • Tata Harrier
  • Mahindra XEV 9e
  • Mahindra BE 6
  • Mahindra XUV700
  • Tata Punch EV
  • Tata Nexon
  • Tata Curvv
  • Mahindra Scorpio N
  • Volkswagen Virtus
  • Skoda Slavia
  • Volkswagen Taigun
  • Skoda Kushaq
  • Mahindra Thar Roxx

क्या सिर्फ 5-स्टार रेटिंग देखकर कार खरीदनी चाहिए?

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग किसी भी कार के लिए अच्छी बात ह, लेकिन केवल इसी के आधार पर फैसला लेना सही नहीं माना जाता है, कार खदीदने से पहले यह भी जरूर देखें कि उसकी टेस्टिंग किस संस्था ने की है और किस वेरिएंट का टेस्ट हुआ. कई बार बेस मॉडल और टॉप वेरिएंच के सेफ्टी फीचर्स अलग-अलग होते हैं. इसलिए खरीदन से पहले सभी जानकारियों का जांच कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ