कार में बारिश का पानी भर जाए तो क्या करें? ये गलतियां करने से खराब हो सकती है आपकी गाड़ी

लगातार बारिश में अगर बारिश का पानी कार के अंदर चला जाए या इंजन त पहुंच जाए तो ये कुछ गलतियां आपकी कार में बड़ी खराबी कर सकती हैं. जानते हैं वो कौन-सी गलतियां हैं जो ऐसी स्थिति में नहीं करनी चाहिए.

Flooded cars
1 / 7

 

बारिश में जलभराव की समस्या आम बात है. ऐसे सड़कों पर पानी भरने से और बाढ़ जैसे हालात में पानी कार के अंदर पहुंच जाता है और गाड़ी को नुकसान हो सकता है. ऐसे घबराए कार ऑनर को इन बातों को फॉलो करना चाहिए.

विज्ञापन

कार स्टार्ट करने की कोशिश न करें

कार स्टार्ट करने की कोशिश न करें2 / 7

अगर बारिश का पानी कार में घुस गया है तो इंजन स्टार्ट करने की गलती बिल्कुल न करें, क्योंकि ऐसा करने पर पानी इंजन तक पहुंच सकता है और इससे इंजन का पिस्टन और रॉड टूट सकती है. इसके बाद इंजन बंद हो सकता है.

विज्ञापन

बैटरी तत्काल डिस्कनेक्ट करें

बैटरी तत्काल डिस्कनेक्ट करें3 / 7

अभी की गाड़ियों में इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट, सेंसर और वायरिंग नीचे की तरफ होती है. इसलिए कार को रिमोट से अनलॉक न करें बल्कि चाबी से दरवाजा खोलें, फिर बोनट खोलकर बैटरी के टर्मिनल को डिस्कनेक्ट कर दें. इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा कम हो जाएगा. ये भी पढ़ें- क्या बारिश में इलेक्ट्रिक कार चलानी चाहिए? मानसून में EV चलाते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

खुद सर्विस सेंटर लेकर न जाए गाड़ी

खुद सर्विस सेंटर लेकर न जाए गाड़ी4 / 7

कार के अंदर पानी चले जाने पर इंजन ऑयल, गियरबॉक्स ऑयल और ब्रेक फ्लूइड पर भई असर पड़ सकत है. ऐसे में कार चलाने पर इंजन और बाकी इंटरनल पार्ट खराब हो सकते हैं.

विज्ञापन

कार में पानी भरने पर क्या करें?

कार में पानी भरने पर क्या करें?5 / 7

अगर कार में पानी घुस जाए तो उसे स्टार्ट करने से चलाने की बजाय तत्काल सर्विस सेंटर या इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क करें. बाती मैकेनिक उसे चैक कर सके. ये भी पढ़ें- बाइक की चेन भी घटा सकती है गाड़ी का माइलेज! 90% राइडर्स करते हैं ये बड़ी गलती

टेस्टिंग बाद ही कार स्टार्ट करें

टेस्टिंग बाद ही कार स्टार्ट करें6 / 7

कार की सर्विसंग और टेस्टिंग पूरी होने के बाद ही कार को स्टार्ट करें. जब सर्विस सेंटर अप्रूवल देदे कि इंजन और गाड़ी के बाकी पार्टी सुरक्षित है. तब ही कार दोबारा स्टार्ट करें.

विज्ञापन

बारिश में कार चलाते समय रखें ये सावधानियां

बारिश में कार चलाते समय रखें ये सावधानियां7 / 7

जरूरी नहीं होतो बारिश में जलभराव वाली सड़कों पर कार न ले जाएं. इधर तेज बारिश में कार को हमेशा ऊंची और सेफ जगह पर पार्क करने की कोशिश करें. (Images Credit-Magnific)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन