जेब में लाइसेंस होने पर भी कट सकता है आपका भारी चालान! जानिए नया नियम
क्या आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है और आपको लगता है कि अब कोई चालान नहीं कट सकता? तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. नए मोटर व्हीकल एक्ट में कुछ ऐसे नियम हैं, जिनकी अनदेखी करने पर वैध लाइसेंस होने के बावजूद भी हजारों रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है.

अगर आप रोजाना कार या बाइक चलाते हैं, तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बनाए गए सभी नियमों का पालन करना जरूरी है. सड़क पर वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है. हालांकि, कई लोग यह मान लेते हैं कि जेब में ओरिजिनल लाइसेंस होने से उनका चालान नहीं कट सकता. लेकिन यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है.
लाइसेंस होने के बाद भी कट सकता है चालान
2 / 6नए मोटर व्हीकल एक्ट में कई ऐसे नियम शामिल हैं, जिनकी जानकारी न होने पर वैध ड्राइविंग लाइसेंस होने के बावजूद भी हजारों रुपये का चालान भरना पड़ सकता है. इसलिए केवल लाइसेंस साथ रखना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उससे जुड़े नियमों को जानना और उनका पालन करना भी जरूरी है.
लाइसेंस की सही कैटेगरी होना जरूरी
3 / 6ड्राइविंग लाइसेंस का मतलब यह नहीं है कि आप किसी भी तरह का वाहन चला सकते हैं. उदाहरण के लिए, यदि आपके पास केवल मोटरसाइकिल चलाने का लाइसेंस है और आप कार चलाते हुए पकड़े जाते हैं, तो इसे बिना वैध लाइसेंस के वाहन चलाने की श्रेणी में माना जाएगा और आपका चालान कट सकता है. ये भी पढ़ें- 25% थी बैटरी, फिर अचानक 5% कैसे हो गई? ये गलतियों होती है इसके पीछे की वजह
प्राइवेट लाइसेंस से कमर्शियल वाहन चलाना पड़ेगा भारी
4 / 6अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ निजी (प्राइवेट) वाहन चलाने के लिए जारी किया गया है और आप उसी लाइसेंस पर टैक्सी या कोई अन्य कमर्शियल वाहन चला रहे हैं, तो यह गंभीर कानूनी उल्लंघन माना जाता है. ऐसी स्थिति में ट्रैफिक पुलिस न केवल भारी जुर्माना लगा सकती है, बल्कि जरूरत पड़ने पर वाहन को सीज भी कर सकती है. ये भी पढ़ें- आखिर ऊंची-ऊंची बिल्डिंग्स के टॉप फ्लोर पर ही क्यों फटता है AC? जान लें ये 4 कारण
मेडिकल कंडीशन भी बन सकती है चालान की वजह
5 / 6ड्राइविंग लाइसेंस पर दर्ज मेडिकल शर्तों का पालन करना भी जरूरी होता है. यदि लाइसेंस बनवाते समय आपकी आंखों की कमजोरी के कारण चश्मा या कॉन्टैक्ट लेंस पहनना अनिवार्य दर्ज किया गया है, तो वाहन चलाते समय उनका इस्तेमाल करना भी जरूरी होगा.
बिना चश्मे के ड्राइविंग करना पड़ सकता है महंगा
6 / 6यदि ट्रैफिक पुलिस ऐसे व्यक्ति को बिना चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस के वाहन चलाते हुए पकड़ती है, जबकि लाइसेंस पर इसकी शर्त दर्ज है, तो लाइसेंस को अमान्य माना जा सकता है और चालान भी काटा जा सकता है. इसी तरह यदि कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से फिट नहीं है या डॉक्टर द्वारा वाहन न चलाने की सलाह के बावजूद ड्राइविंग करता है, तो उसे भी भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सभी शर्तों का पालन करना बेहद जरूरी है. (Images Credit-AI)



















