EV खरीदने का सबसे सस्ता तरीका! 4.69 लाख से शुरू हो रही हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, जानिए कैसे बचेंगे लाखों रुपये
इलेक्ट्रिक कार खरीदना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल की मदद से आप सिर्फ 4.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में EV घर ला सकते हैं. जानिए Tata, MG और Maruti की कौन-सी इलेक्ट्रिक कारें कम कीमत में उपलब्ध हैं और बैटरी के लिए कितना भुगतान करना होगा.

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन कई लोगों के लिए इनकी शुरुआती कीमत अब भी बड़ी चुनौती है. इसी समस्या को हल करने के लिए कई कंपनियां Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल लेकर आई हैं. इस व्यवस्था में ग्राहक को बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी पड़ती, जिससे कार की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है.
क्या है Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल?
2 / 8BaaS मॉडल में कार की बैटरी को वाहन की कीमत से अलग रखा जाता है. ग्राहक कार खरीदते समय केवल वाहन की कीमत चुकाता है, जबकि बैटरी के लिए बाद में तय किराया या प्रति किलोमीटर शुल्क देना होता है. इससे इलेक्ट्रिक कार खरीदना पहले की तुलना में ज्यादा आसान और किफायती बन जाता है.
Tata Tiago EV बनी सबसे सस्ती BaaS इलेक्ट्रिक कार
3 / 8Tata Tiago EV इस समय BaaS प्रोग्राम के तहत मिलने वाली सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है. इसकी शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है. बैटरी के लिए ग्राहकों को 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर का किराया देना होगा. इसमें 19 kWh और 24 kWh के दो बैटरी पैक विकल्प दिए गए हैं, जिन्हें फ्रंट-एक्सल पर लगा परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर पावर देता है.
MG Comet EV भी कम कीमत में उपलब्ध
4 / 8MG Comet EV देश की सबसे लोकप्रिय किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है. BaaS मॉडल के तहत इसकी शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है. इस कार के लिए बैटरी किराया 3.2 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है, जिससे इसकी शुरुआती लागत काफी कम हो जाती है. ये भी पढ़ें- Honda Cars पर मिल रहा मेगा डिस्काउंट, Elevate से City तक 2.15 लाख रुपये तक की छूट
Tata Punch EV पर भी मिलता है BaaS फायदा
5 / 8अगर आप इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं तो Tata Punch EV एक अच्छा विकल्प हो सकती है. BaaS प्रोग्राम के तहत इसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये है. बैटरी के लिए 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर का शुल्क देना होगा. इसमें 30 kWh और 40 kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं, जो फ्रंट-एक्सल पर लगे परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर को पावर देते हैं. ये भी पढ़ें- कम कीमत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 5 कारें, 7 लाख से कम में मिलेंगी ये गाड़ियां, सिर्फ 5.35 लाख से शुरूआत
MG Windsor EV में मिलते हैं दो बैटरी विकल्प
6 / 8MG Windsor EV की BaaS कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है. इस मॉडल में बैटरी के लिए 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर का किराया तय किया गया है. कार में 38 kWh और 52.9 kWh के दो बैटरी पैक दिए गए हैं. इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 134.14 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.
Maruti Suzuki e Vitara भी शामिल
7 / 8मारुति सुजुकी की नई e Vitara भी BaaS मॉडल के साथ उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि बैटरी किराया 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर है. इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं. कंपनी इसमें 144 bhp और 171 bhp पावर वाले दो मोटर ऑप्शन भी दे रही है.
किसके लिए फायदेमंद है BaaS मॉडल?
8 / 8जो ग्राहक कम शुरुआती बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, उनके लिए BaaS मॉडल एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है. बैटरी की लागत अलग होने से कार की एक्स-शोरूम कीमत काफी कम हो जाती है और इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना पहले से ज्यादा आसान बन जाता है. (AI Image)



















