सावधान! दिल्ली में ये ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब चालान के साथ FIR भी
दिल्ली में ट्रैफिक का ये नियम नहीं मानना भारी पड़ सकता है. क्योंकि इसके खिलाप सिर्फ चालान नहीं, बल्कि FIR और गाड़ी जब्त होने तक की कार्रवाई शुरू हो गई है. दो दिन में हजारों लोगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है, जानते हैं कौन है ये नियम.

दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब कड़ा रुख अपना लिया है. खासतौर पर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है. अब सिर्फ चालान ही नहीं, बल्कि FIR और वाहन जब्त करने जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं.
दो दिन के अभियान में हजारों चालान
2 / 6हाल ही में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन का स्पेशल अभियान चलाया. इस दौरान रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ 12,568 चालान काटे गए. पुलिस ने कई मामलों में सीधे कानूनी कार्रवाई भी की.
FIR और वाहन जब्ती की कार्रवाई
3 / 6अभियान के दौरान 1,170 मामलों में FIR दर्ज की गई. इसके अलावा 1,179 वाहनों को जब्त भी किया गया. पुलिस का कहना है कि गलत दिशा में गाड़ी चलाना अब गंभीर खतरे के रूप में देखा जा रहा है. ये भी पढे़ं- Kia Cars पर बंपर छूट! 2.7 लाख सस्ती मिल रही 7 सीटर फैमिली कार, Sonet-Seltos भी इतने सस्ते में खरीदें
सड़क हादसों की बड़ी वजह बन रही यह गलती
4 / 6दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक रॉन्ग साइड ड्राइविंग सड़क दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजहों में शामिल हो चुकी है. इससे आमने-सामने की टक्कर और गंभीर हादसों का खतरा बढ़ जाता है.
अब सिर्फ ट्रैफिक उल्लंघन नहीं माना जाएगा मामला
5 / 6पुलिस अब इस गलती को केवल ट्रैफिक नियम तोड़ना नहीं मान रही. अधिकारियों का कहना है कि जानबूझकर गलत दिशा में गाड़ी चलाना लोगों की जान को खतरे में डालना है, इसलिए इसे आपराधिक मामला भी माना जा सकता है. ये भी पढे़ं- ट्रैफिक चालान माफ या कम कराने का आखिरी मौका! फिर लगेगी लोक अदालत, नोट कर लें तारीख
BNS की धारा 281 के तहत हो सकती है FIR
6 / 6अगर कोई व्यक्ति बार-बार रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते पकड़ा जाता है या उसकी वजह से हादसा होता.