Kia Cars पर बंपर छूट! 2.7 लाख सस्ती मिल रही 7 सीटर फैमिली कार, Sonet-Seltos भी इतने सस्ते में खरीदें
Kia India इस महीने अपनी कई पॉपुलर कारों पर तगड़े डिस्काउंट ऑफर दे रही है. Carnival से लेकर Sonet और Seltos तक पर लाखों रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं.

अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Kia India इस समय ग्राहकों को शानदार डिस्काउंट ऑफर दे रही है. कंपनी Sonet, Seltos, Syros, Carens, Carens Clavis, Clavis EV और Carnival जैसी कई गाड़ियों पर एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी रिवॉर्ड और कॉरपोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही है. अलग-अलग शहरों और डीलरशिप के हिसाब से ऑफर्स में बदलाव हो सकता है.
Kia Carnival पर सबसे बड़ा फायदा
2 / 6इस महीने Kia Carnival खरीदने वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है. कंपनी अपनी प्रीमियम MPV पर कुल 2.70 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है. इसमें करीब 2 लाख रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है. इसके अलावा स्क्रैपेज और कॉरपोरेट स्कीम का भी फायदा मिलेगा. बड़ी फैमिली कार तलाश रहे ग्राहकों के लिए यह डील काफी आकर्षक मानी जा रही है.
Kia Carens Clavis पर भी भारी बचत
3 / 6Kia Carens Clavis के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स पर कंपनी कुल 1.55 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है. इसके साथ ग्राहकों को 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी फ्री मिलेगी. वहीं डीजल और नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मॉडल्स पर लगभग 85 हजार रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं.
इलेक्ट्रिक Carens Clavis EV पर खास ऑफर
4 / 6इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वालों के लिए भी Kia ने बड़ा ऑफर पेश किया है. Kia Carens Clavis EV पर कंपनी करीब 2.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है. इसमें एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड और स्क्रैपेज सपोर्ट शामिल हैं. यह इलेक्ट्रिक MPV खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई गई है जो फैमिली कार के साथ EV पर शिफ्ट होना चाहते हैं. ये भी पढे़ं- सिर्फ 800 लोगों को खरीद सकेंगे ये सुपरबाइक! Triumph की नई Cafe Racer भारत में लॉन्च, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
Kia Seltos और Syros पर डिस्काउंट
5 / 6मिड-साइज SUV सेगमेंट की लोकप्रिय Kia Seltos पर MY25 स्टॉक के लिए 95 हजार रुपये तक का फायदा मिल रहा है. वहीं Kia Syros के MY25 मॉडल्स पर 85 हजार रुपये तक और MY26 वेरिएंट्स पर लगभग 50 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं.
Kia Sonet और Carens पर भी ऑफर
6 / 6Kia Sonet के MY26 मॉडल्स पर 35 हजार रुपये तक और MY25 यूनिट्स पर करीब 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं स्टैंडर्ड Kia Carens पर कंपनी लगभग 40 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है. इसमें एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी स्कीम्स शामिल हैं. बड़ी फैमिली के लिए यह एक अच्छा मल्टी-पर्पज व्हीकल विकल्प माना जा रहा है. ये भी पढे़ं-गर्मी से बचने का धांसू देसी जुगाड़, सिर्फ इतने में बना डाली AC वाली स्कूटी, देखकर लोग रह गए हैरान