ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए परफेक्ट चॉइस

अगर आप कम बजट में बड़ी फैमिली के लिए 7 सीटर कार लेने का सोच रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके काम की है. यहां जानिए देश की कुछ सबसे किफायती 7 सीटर कारों की डिटेल.

cheapest 7 seater cars in india budget family cars list
1 / 6

 

बड़े परिवार के लिए कार खरीदते समय सबसे पहले ध्यान स्पेस और कम्फर्ट पर जाता है. यही वजह है कि भारत में 7 सीटर गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. अगर आप भी बजट में ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जिसमें पूरी फैमिली आराम से सफर कर सके.

विज्ञापन

Nissan Magnite 7 Seater

Nissan Magnite 7 Seater2 / 6

यह हाल के समय में आई सबसे सस्ती 7 सीटर कारों में गिनी जा रही है. कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद इसमें तीनों रो में सीटिंग दी गई है, जिससे छोटी फैमिली के लिए यह एक अच्छा विकल्प बनती है. शुरुआती कीमत इसे खास तौर पर बजट खरीदारों के लिए आकर्षक बनाती है. इसकी कीमत 5.65 लाख (एक्स शोरूम) से लेकर 8.94 लाख रुपए (एक्स शोरूम) तक है.

विज्ञापन

Renault Triber

Renault Triber3 / 6

यह कार अपने स्मार्ट सीटिंग अरेंजमेंट के लिए जानी जाती है. मिडिल रो को आगे पीछे एडजस्ट किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर पीछे की सीटों को हटाकर बूट स्पेस बढ़ाया जा सकता है. सभी रो के लिए एसी वेंट्स इसे लंबी यात्राओं के लिए आरामदायक बनाते हैं. इसकी कीमत 5.76 लाख रुपये से 8.39 लाख रुपये तक जाती है.

Mahindra Bolero

Mahindra Bolero4 / 6

बोलेरो लंबे समय से भारतीय सड़कों पर अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है. इसमें बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स मिलते हैं. नए मॉडल में सीटों को पहले से ज्यादा आरामदायक बनाया गया है, जिससे यह फैमिली यूज के लिए बेहतर हो गई है. इसकी कीमत 7.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम) से लेकर 9.80 लाख रुपए (एक्स शोरूम) तक जाती है.

विज्ञापन

Mahindra Bolero Neo

Mahindra Bolero Neo5 / 6

यह बोलेरो का ज्यादा मॉडर्न वर्जन है, जिसमें इंटीरियर और डिजाइन को अपडेट किया गया है. आगे की सीटों में बेहतर कुशनिंग और आर्मरेस्ट दिए गए हैं, जिससे ड्राइविंग और भी आरामदायक हो जाती है. इसकी कीमत 8.69 लाख से लेकर 10.94 लाख (एक्स शोरूम) तक जाती है.

Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga6 / 6

यह देश की सबसे पॉपुलर 7 सीटर कारों में से एक है. इसकी सीटिंग आरामदायक है और तीसरी रो में भी दो लोग आसानी से बैठ सकते हैं. साथ ही एसी वेंट्स और चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं इसे फैमिली के लिए एक परफेक्ट पैकेज बनाती हैं. इसकी कीमत 8.80 लाख (एक्स शोरूम) से लेकर 12.94 लाख (एक्स शोरूम) तक है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन