पेट्रोल हुआ महंगा! 1 रुपये में 4Km चलेंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत सिर्फ 50 हजार से शुरू

पेट्रोल 3 रुपये महंगा होते ही अब लोगों का रुख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तरफ बढ़ने लगा है. BaaS मॉडल की वजह से कई EV स्कूटर्स अब 50 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं. जानिए कौन-से स्कूटर्स दे रहे हैं कम खर्च में लंबी रेंज.

Electric scooter
1 / 7

पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी लोगों के लिए नया झटका है. पेट्रोल करीब 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है और आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में रोज बाइक या स्कूटर से सफर करने वालों का बजट बिगड़ सकता है. यही वजह है कि अब कई लोग पेट्रोल स्कूटर छोड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ रुख कर रहे हैं. खासकर BaaS यानी Battery as a Service वाले मॉडल अब कम बजट में EV खरीदने का मौका दे रहे हैं.

विज्ञापन

1 रुपये में करीब 4Km चल सकता है EV

1 रुपये में करीब 4Km चल सकता है EV2 / 7

इलेक्ट्रिक स्कूटर की औसत रनिंग कॉस्ट करीब 1 रुपये में 4 किलोमीटर तक मानी जा रही है. यानी पेट्रोल के मुकाबले रोज का खर्च काफी कम हो सकता है.

विज्ञापन

चार्जिंग में कितना आएगा खर्च?

चार्जिंग में कितना आएगा खर्च?3 / 7

अगर किसी स्कूटर में 3kWh बैटरी दी गई है, तो उसे फुल चार्ज करने में करीब 3 यूनिट बिजली खर्च हो सकती है. 8 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से यह खर्च लगभग 24 रुपये पड़ेगा और बदले में करीब 100 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है.

Vida VX2 Go 

Vida VX2 Go 4 / 7

Vida VX2 Go स्कूटर की कीमत 77,590 रुपये बताई जा रही है. वहीं BaaS मॉडल के तहत इसे करीब 44,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें 2.2kWh बैटरी और लगभग 92 किलोमीटर की रेंज मिलती है. अगर आप Vida के 3.4kWh बैटरी वेरिएंट को चुनते हैं, तो BaaS मॉडल में इसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये तक जाती है. इस वेरिएंट में लगभग 142 किलोमीटर की रेंज दी जाती है.

ये भी पढ़ें- 500KM रेंज वाली Tata Sierra EV की लॉन्च डेट कन्फर्म! फीचर्स जानकर भूल जाएंगे दूसरी EVs

 

विज्ञापन

TVS Orbiter भी बना किफायती विकल्प

TVS Orbiter भी बना किफायती विकल्प5 / 7

TVS Orbiter का BaaS प्राइस करीब 49,999 रुपये से शुरू होता है. इसका V1 वेरिएंट लगभग 86 किलोमीटर और V2 वेरिएंट करीब 158 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है.

Ola S1X भी कम कीमत में उपलब्ध

Ola S1X भी कम कीमत में उपलब्ध6 / 7

Ola S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर भी करीब 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है. इसमें 2kWh बैटरी दी गई है और कंपनी लगभग 108 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है.

विज्ञापन

Ather स्कूटर्स भी BaaS में शामिल

Ather स्कूटर्स भी BaaS में शामिल7 / 7

Ather कंपनी भी अपने स्कूटर्स को BaaS सर्विस के साथ ऑफर कर रही है. Ather Rizta की शुरुआती कीमत करीब 75,999 रुपये और Ather 450 की शुरुआती कीमत लगभग 84,341 रुपये से शुरू होती है. ये भी पढ़ें- पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कारपूलिंग, जानिए रोज आने-जाने के लिए सबसे सस्ता और स्मार्ट तरीका कौन-सा?  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन