कार के शीशे ऐसे साफ किए तो पड़ जाएंगे स्क्रैच, जानिए बिना नुकसान चमकाने का सही तरीका

क्या आप भी कार का शीशा अखबार या किसी पुराने कपड़े से साफ करते हैं? आपकी यही छोटी-सी गलती विंडशील्ड पर स्थायी स्क्रैच छोड़ सकती है और रात में ड्राइविंग को खतरनाक बना सकती है. जानिए जिद्दी दाग हटाने और विंडशील्ड को लंबे समय तक नया जैसा रखने के आसान और सही तरीके.

Car windSheild
1 / 7

 

कार चलाते समय आगे का विंडशील्ड पूरी तरह साफ होना बेहद जरूरी है. कई बार शीशे पर ऐसे जिद्दी दाग जम जाते हैं, जिन्हें वाइपर भी नहीं हटा पाता. ऐसे में लोग जल्दबाजी में अखबार या किसी सामान्य कपड़े से शीशा साफ करने लगते हैं. इससे कांच पर बारीक खरोंचें पड़ सकती हैं, जो रात के समय सामने से आने वाली रोशनी को बिखेर देती हैं और ड्राइविंग मुश्किल बना देती हैं. इसलिए सही तरीके से सफाई करना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

शीशे साफ करने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?

शीशे साफ करने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?2 / 7

अगर आप कार के शीशे को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखना चाहते हैं, तो सही टूल्स का इस्तेमाल करें. इसके लिए माइक्रोफाइबर क्लॉथ, मुलायम बालों वाला सॉफ्ट ब्रश और अच्छा ग्लास क्लीनर रखें. अगर ग्लास क्लीनर उपलब्ध न हो, तो डिस्टिल्ड वॉटर और सफेद सिरके का मिश्रण भी इस्तेमाल किया जा सकता है. माइक्रोफाइबर कपड़ा शीशे पर स्क्रैच नहीं आने देता.

विज्ञापन

पानी के सफेद दाग हटाने का सही तरीका

पानी के सफेद दाग हटाने का सही तरीका3 / 7

अगर विंडशील्ड पर पानी सूखने के बाद सफेद निशान बन गए हैं, तो सबसे पहले शीशे को साफ पानी से धो लें. इससे धूल और मिट्टी हट जाएगी और सफाई के दौरान स्क्रैच नहीं पड़ेंगे. इसके बाद दाग वाली जगह पर ग्लास क्लीनर स्प्रे करें और कुछ मिनट तक छोड़ दें, ताकि दाग नरम हो जाएं. ये भी पढ़ें- MS Dhoni Birthday: 100+ बाइक्स, Ferrari से Hummer तक… धोनी के गैराज में खड़ी हैं करोड़ों की ये शानदार गाड़ियां

माइक्रोफाइबर और सिरके से मिलेगा बेहतर रिजल्ट

माइक्रोफाइबर और सिरके से मिलेगा बेहतर रिजल्ट4 / 7

क्लीनर लगाने के बाद माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए शीशा साफ करें. अगर दाग ज्यादा जिद्दी हों, तो मुलायम ब्रश की मदद लें. इसके बाद भी दाग न हटें तो सफेद सिरका इस्तेमाल करें. सिरके में मौजूद एसिड पानी के जिद्दी दागों को आसानी से हटाने में मदद करता है. आखिर में शीशे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.

विज्ञापन

पक्षियों की बीट, पेड़ का गोंद और कीड़े कैसे हटाएं?

पक्षियों की बीट, पेड़ का गोंद और कीड़े कैसे हटाएं?5 / 7

धूप में खड़ी कार पर अक्सर पक्षियों की बीट, पेड़ों का चिपचिपा गोंद या हाईवे पर उड़ते कीड़े विंडशील्ड से चिपक जाते हैं. इन्हें हटाने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े को ग्लास क्लीनर में भिगोकर दाग वाली जगह पर करीब 5 मिनट तक रखें. जब दाग नरम पड़ जाए, तब उसी कपड़े से धीरे-धीरे गोल घुमाते हुए साफ करें. इससे शीशे को नुकसान नहीं पहुंचेगा. ये भी पढ़ें- Tube या Tubeless बाइक के लिए कौन-सा टायर है सबसे बेस्ट? क्या माइलेज पर पड़ता है असर

इन गलतियों से हमेशा बचें

इन गलतियों से हमेशा बचें6 / 7

विंडशील्ड साफ करते समय कभी भी पेपर टॉवल, अखबार या बर्तन धोने वाले खुरदरे स्पंज का इस्तेमाल न करें. ये कांच पर बारीक खरोंचें छोड़ देते हैं, जिससे शीशे की चमक कम हो जाती है और रात में ड्राइविंग के दौरान विजिबिलिटी भी प्रभावित हो सकती है.

विज्ञापन

शीशे को लंबे समय तक साफ रखने के आसान उपाय

शीशे को लंबे समय तक साफ रखने के आसान उपाय7 / 7

अगर आप चाहते हैं कि विंडशील्ड जल्दी गंदा न हो, तो कार डिटेलिंग सेंटर से उस पर रेन-रेपेलेंट या सिरेमिक कोटिंग करवा सकते हैं. इससे पानी और गंदगी शीशे पर टिकती नहीं है. इसके अलावा लंबे समय तक कार को धूप या पेड़ के नीचे खड़ा करने पर विंडशील्ड कवर या फुल कार कवर जरूर इस्तेमाल करें. साथ ही, शीशे पर कोई दाग दिखाई दे तो उसे कई दिनों तक छोड़ने की बजाय उसी दिन साफ करने की आदत डालें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन