MS Dhoni Birthday: 100+ बाइक्स, Ferrari से Hummer तक... धोनी के गैराज में खड़ी हैं करोड़ों की ये शानदार गाड़ियां

क्रिकेट के 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि लग्जरी कारों और सुपरबाइक्स के मामले में भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं. उनके गैराज में 100 से ज्यादा बाइक्स और करोड़ों की गाड़ियां मौजूद हैं. उनके 45वें जन्मदिन पर जानिए उनके शानदार ऑटोमोबाइल कलेक्शन की पूरी कहानी.

MS DHONI.jpg
1 / 7

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. तीन बड़ी ICC व्हाइट-बॉल ट्रॉफियां जीतने वाले धोनी सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि लग्जरी कारों और सुपरबाइक्स के भी बड़े शौकीन हैं. मोटरसाइकिलों के प्रति उनका प्यार लंबे समय से चर्चा में रहा है. उनके गैराज में 100 से ज्यादा मोटरसाइकिलें मौजूद हैं, जो देश के सबसे बेहतरीन बाइक कलेक्शन में गिनी जाती हैं. आइए जानते हैं उनके गैराज की कुछ खास कारों और बाइक्स के बारे में.

विज्ञापन

Jeep Grand Cherokee Trackhawk और Ferrari 599 GTO

Jeep Grand Cherokee Trackhawk और Ferrari 599 GTO2 / 7

धोनी के कार कलेक्शन में Jeep Grand Cherokee Trackhawk शामिल है, जो SUV की उपयोगिता और सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस का शानदार मेल मानी जाती है. कंपनी के अनुसार, इसमें 6.2 लीटर V8 सुपरचार्ज्ड इंजन मिलता है, जो 707 हॉर्सपावर पैदा करता है. यह SUV लगभग 3.5 सेकंड में 0 से 60 mph की रफ्तार पकड़ सकती है. इसके अलावा उनके पास Ferrari 599 GTO भी है. यह हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कार रेसिंग टेक्नोलॉजी से प्रेरित है और अपनी तेज रफ्तार, बेहतरीन एयरोडायनामिक्स तथा हल्के वजन वाली इंजीनियरिंग के लिए जानी जाती है. इसे फेरारी की सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड टूरर कारों में गिना जाता है.

विज्ञापन

Mercedes-Benz GLE और Hummer H2 भी हैं गैराज का हिस्सा

Mercedes-Benz GLE और Hummer H2 भी हैं गैराज का हिस्सा3 / 7

धोनी के गैराज में Mercedes-Benz GLE भी मौजूद है, जिसे लग्जरी, एडवांस टेक्नोलॉजी और आरामदायक सफर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें पावरफुल इंजन विकल्पों के साथ कई आधुनिक ड्राइवर असिस्टेंस और सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. वहीं Hummer H2 अपनी दमदार रोड प्रेजेंस और ऑफ-रोड क्षमता के लिए मशहूर है. ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, मजबूत बॉडी, पावरफुल इंजन और मिलिट्री-स्टाइल डिजाइन इसे बेहद खास बनाते हैं.

स्पोर्ट्स बाइक्स का भी बड़ा कलेक्शन

स्पोर्ट्स बाइक्स का भी बड़ा कलेक्शन4 / 7

कारों के साथ-साथ धोनी के पास कई शानदार स्पोर्ट्स बाइक्स भी हैं. उनके कलेक्शन में Yamaha YZF600R Thundercat, Kawasaki Ninja H2, Kawasaki Ninja ZX-14R और Ducati 1098 जैसी हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलें शामिल हैं. ये बाइक्स अपनी तेज रफ्तार, दमदार इंजन और शानदार डिजाइन के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय हैं. ये भी पढ़ें- भारतीय Driving Licence से इन देशों में चला सकते हैं कार, ज्यादातर लोगों को नहीं पता ये नियम

विज्ञापन

क्लासिक मोटरसाइकिलों का भी है खास शौक

क्लासिक मोटरसाइकिलों का भी है खास शौक5 / 7

धोनी सिर्फ नई सुपरबाइक्स तक सीमित नहीं हैं. उन्हें क्लासिक मोटरसाइकिलें भी बेहद पसंद हैं. उनके गैराज में Yamaha RD350, BSA Gold Star और Norton Jubilee 250 जैसी विंटेज बाइक्स भी शामिल हैं. इन मोटरसाइकिलों की अपनी ऐतिहासिक पहचान है और बाइक प्रेमियों के बीच इनकी खास लोकप्रियता है. ये भी पढ़ें- Tube या Tubeless बाइक के लिए कौन-सा टायर है सबसे बेस्ट? क्या माइलेज पर पड़ता है असर

यूनिक और दमदार बाइक्स भी हैं कलेक्शन में

यूनिक और दमदार बाइक्स भी हैं कलेक्शन में6 / 7

एमएस धोनी के बाइक कलेक्शन में कुछ बेहद अलग और खास मॉडल भी शामिल हैं. इनमें TVS Apache RTR 450 FX, Confederate Hellcat X132 और Harley-Davidson Fat Boy जैसी मोटरसाइकिलें शामिल हैं. ये बाइक्स अपने अलग डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम पहचान के लिए जानी जाती हैं.

विज्ञापन

100 से ज्यादा बाइक्स, देश के सबसे बड़े कलेक्शन में शुमार

100 से ज्यादा बाइक्स, देश के सबसे बड़े कलेक्शन में शुमार7 / 7

Car and Bike की रिपोर्ट के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में 100 से ज्यादा मोटरसाइकिलें हैं. यही वजह है कि उनका बाइक कलेक्शन भारत के सबसे शानदार निजी कलेक्शन में गिना जाता है. लग्जरी कारों से लेकर सुपरबाइक्स और क्लासिक मोटरसाइकिलों तक, धोनी का गैराज ऑटोमोबाइल के प्रति उनके गहरे जुनून की झलक दिखाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन