बारिश में कार हो गई स्टार्ट बंद? मैकेनिक बुलाने से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें

बारिश में अगर आपकी कार स्टार्ट नहीं हो रही तो हर बार बड़ी खराबी नहीं होती है. कई बार कुछ छोटी सी चीजों को चेक करके आप खुद इस समस्या को दूर कर सकते हैं.

car in rain
1 / 7

कई बार लगातार बारिश में गाड़ी के खड़े रहने या तेज बारिश या पानी भरी सड़क से गुजरने पर कार के स्टार्ट होने में दिक्कत होती है. ऐसे में तत्काल मैकेनिक को बुलाने के पहले कुछ जरूरी चीजों की जांच खुद भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

सबसे पहले बैटरी कंडीशन देखें

सबसे पहले बैटरी कंडीशन देखें2 / 7

अगर कार स्टार्ट नहीं हो रही तो सबसे पहले बैटरी चेक करें. बारिश की वजह से बैटरी के टर्मिनल पर नमी या जंग जम सकती है. वहीं टर्मिनल कनेक्शन ढीला होने पर भी गाड़ी स्टार्ट करने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में टर्मिनल को साफ करें और उसके कनेक्शन को देख कर गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश करें.

विज्ञापन

स्पार्क प्लग को इग्नोर न करें

स्पार्क प्लग को इग्नोर न करें3 / 7

पेट्रोल कार में इंजन स्टार्ट करने में स्पार्क प्लग बहुत जरूरी होता है. बारिश के मौसम में नमी या पानी लगने से स्पार्क प्लग गीले हो सकते हैं, जिससे इंजन स्टार्ट होने में परेशानी होती है. अगर हो सके तो स्पार्क प्लग को साफ करके, उसे सुखाकर फिर से स्टार्ट करने की कोशिश करें. ये भी पढ़ें- 2026 Maruti Brezza का कौन-सा वैरिएंट है सबसे ज्यादा पैसा वसूल? LXI से ZXI Plus तक जानें फर्क

एयर फिल्टर की भी जांच जरूरी

एयर फिल्टर की भी जांच जरूरी4 / 7

अगर आपकी कार पानी भरी सड़क से होकर निकलती है तो एयर फिल्टर में पानी जाने की संभावना रहती है. ऐसे में इंजन को पर्याप्त एयर नहीं मिलती जिससे इंजन स्टार्ट होने में समस्या आ सकती है. अगर एयर फिल्टर ज्यादा गीला या खराब हो गया है तो उस बदल देना बेहतर रहता है.

विज्ञापन

वायरिंग और फ्यूज भी करें चेक

वायरिंग और फ्यूज भी करें चेक5 / 7

बारिश के दौरान कार के इलेक्ट्रिक सिस्टम में नमी पहुंच सकती है. कई बार वायरिंग ढीली होने या फ्यूज खराब होने की वजह से भी कार स्टार्ट नहीं होती. इसलिए जरूरी वायर और फ्यूज की स्थिति ध्यान से चेक कर लें. ये भी पढ़ें-5 Best Mileage Car: कम पेट्रोल में लंबा सफर! भारत की 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें, नंबर-1 जानकर रह जाएंगे हैरान

इंजन में पानी गया हो तो न करें यह गलती

इंजन में पानी गया हो तो न करें यह गलती6 / 7

अगर कार गहने पानी से होकर गुजरी है और आपको लगता है कि इंजन में पानी चला गया है, तो बार-बार सेल्फ स्टार्ट करने की कोशिश बिल्कुल न करें. ऐसा करने से इंजन को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. इस स्थिति में किसी मैकेनिक की मदद या गाड़ी को सर्विस सेंटर ले जाना सही रहता है.

विज्ञापन

थोड़ी सावधानी से बच सकते हैं बड़ी परेशानी

थोड़ी सावधानी से बच सकते हैं बड़ी परेशानी7 / 7

बारिश में कोशिश करें कि कार को सुखी और सुरक्षित जगह पर पार्क करें. साथ ही बैटरी, वायरिंग एयर फिल्टर और अन्य जरूरी हिस्सों की समय-समय पर जांच कराते रहे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन