क्या बारिश में इलेक्ट्रिक कार चलानी चाहिए? मानसून में EV चलाते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

क्या बारिश में इलेक्ट्रिक कार चलाना सुरक्षित है? जवाब है हां, लेकिन कुछ छोटी-छोटी लापरवाहियां आपकी EV को महंगा नुकसान पहुंचा सकती हैं. जानते हैं किन बातों नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

Ev in rain
1 / 7

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है और बढ़ रहा है. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि क्या बारिश में ईवी चलाना सेफ है या चलाना चाहिए या नहीं? हालांकि अब ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारों में बैटरी पैक और हाई-वोल्टेज सिस्टम को वॉटर-रेसिस्टेंट बनाया जाता है. इसलिए सामान्य बारिश में इन्हें चलाने में कोई दिक्कत नहीं होती. लेकिन लापरवाही से कार के दूसरे मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है.

विज्ञापन

पानी भरे रास्तों पर जाने से बचें

पानी भरे रास्तों पर जाने से बचें2 / 7

वैसे तो ईवी की बैटरी सुरक्षित होती है, फिर भी ज्यादा पानी वाली जगह में गाड़ी ले जाने से व्हील बेयरिंग, ब्रेक, सस्पेंशन और इलेक्ट्रिकल कनेक्टर्स पर असर पड़ सकता है. अगर सड़क पर पानी कितना गहरा है इसका अंदाजा नही है तो तो जोखिम लेने की बजाय दूसरा रास्ता चुनना या पानी कम होने का इंतजार करना बेहतर रहता है.

विज्ञापन

चार्जिंग पोर्ट की सफाई रखें

चार्जिंग पोर्ट की सफाई रखें3 / 7

बारिश में इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि कार और चार्जर दोनों में सुरक्षा सिस्टम दिए जाते हैं. फिर भी चार्जिंग शुरू करने से पहले यह जरूर जांच लें कि चार्जिंग पोर्ट में पानी, मिट्टी, धूल या पत्तियां जमा न हों. जरूरत पड़ने पर पोर्ट को सूखे कपड़े से साफ करें.

एक्सीलेरेशन और ब्रेकिंग में बरतें सावधानी

एक्सीलेरेशन और ब्रेकिंग में बरतें सावधानी4 / 7

इलेक्ट्रिक कारों में तुरंत स्पीड मिलती है, जिससे गीली सड़क पर टायर फिसलने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए एक्सीलेटर धीरे-धीरे दबाएं, आगे चल रही गाड़ी से प्रॉपर दूरी बनाए रखें और यदि आपकी गाड़ी में रिजनरेटिव ब्रेकिंग का लेवल बदलने का विकल्प है, तो बारिश में हल्का मोड चुनना बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

पानी से निकलने के बाद अंडरबॉडी जरूर चेक करें

पानी से निकलने के बाद अंडरबॉडी जरूर चेक करें5 / 7

अगर आपकी कार पानी वाले रास्ते से होकर निकली है, तो बाद में उसकी अंडरबॉडी को जरूर चेक करें. देखें कि कोई प्लास्टिक कवर ढीला तो नहीं हुआ, कहीं स्क्रैच या किसी हिस्से में नुकसान तो नहीं है. अगर डैशबोर्ड पर कोई वार्निंग लाइट दिखाई दे, तो उसे नजरअंदाज न करें.

बारिश के बाद कार की अच्छी तरह सफाई करें

बारिश के बाद कार की अच्छी तरह सफाई करें6 / 7

बारिश के पानी के साथ कीचड़, तेल और गंदगी कार के व्हील आर्च, अंडरबॉडी और चार्जिंग फ्लैप के आसपास जमा हो सकती है. इसलिए बारिश के बाद कार की अच्छी तरह सफाई करें. खास तौर पर चार्जिंग एरिया और अंडरबॉडी को साफ रखें.

विज्ञापन

मानसून में इन बातों का रखें ध्यान

मानसून में इन बातों का रखें ध्यान7 / 7

बारिश मं इलेक्ट्रिक कार के इस्तेमाल में कोई परेशानी नहीं है बस कुछ सावधानियां जरुर बरतनी चाहिए ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके. जैसे पानी भरे रास्तों से बचें, चार्जिंग पोर्ट को साफ रखें, गीली सड़क पर आराम से गाड़ी चलाएं. (Images Credit-Pexels/AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन