5-स्टार सेफ्टी वाली कार खरीदनी है? भारत में सिर्फ ₹5.50 लाख से शुरू होते हैं ये सबसे सुरक्षित मॉडल

अगर नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ फीचर्स और माइलेज नहीं, उसकी सेफ्टी भी जरूर देखें. भारत में कई कारों ने Bharat NCAP और Global NCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है. जानिए कौन-सी कार आपके बजट और सुरक्षा दोनों के लिए सबसे बेहतर साबित हो सकती है.

Safest CArs
1 / 7

 

अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सुरक्षा सबसे अहम पहलू होना चाहिए. भारत में किसी कार की सुरक्षा का आकलन मुख्य रूप से Bharat NCAP और Global NCAP क्रैश टेस्ट के आधार पर किया जाता है. जिन कारों को एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग मिलती है, उन्हें सबसे सुरक्षित माना जाता है. इस सूची में Mahindra XEV 9e, Tata Safari, Tata Harrier, Mahindra XUV 3XO, Volkswagen Virtus और Maruti Suzuki Dzire जैसे मॉडल शामिल हैं.

विज्ञापन

Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO2 / 7

Mahindra XUV 3XO की कीमत ₹7.54 लाख से ₹14.88 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है. इस SUV को Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स इसे अपनी कैटेगरी की सबसे सुरक्षित कारों में शामिल करते हैं.

विज्ञापन

 Mahindra XUV700 और Tata Nexon

 Mahindra XUV700 और Tata Nexon3 / 7

Mahindra XUV700 की शुरुआती कीमत ₹13.66 लाख है. इसे भी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है. इसके अलावा इसमें Level-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. वहीं Tata Nexon भारतीय बाजार की पहली कारों में रही, जिसने Bharat NCAP और Global NCAP दोनों में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की. इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹7.32 लाख है. ये भी पढ़ें- कार का AC चालू करते ही क्यों आने लगती है बदबू? नजरअंदाज न करें ये हो सकते हैं कारण

Tata Punch

Tata Punch4 / 7

Tata Punch की शुरुआती कीमत ₹5.50 लाख है. यह भारत की सबसे किफायती 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली माइक्रो SUV में से एक मानी जाती है. कम बजट में बेहतर सुरक्षा चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह एक मजबूत विकल्प है.

विज्ञापन

Volkswagen Virtus और Skoda Slavia

Volkswagen Virtus और Skoda Slavia5 / 7

Volkswagen Virtus और Skoda Slavia दोनों मिड-साइज सेडान हैं, जिनकी शुरुआती कीमत करीब ₹11.16 लाख है. इन दोनों कारों को Global NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. जर्मन इंजीनियरिंग और मजबूत बॉडी क्वालिटी इन्हें सुरक्षा के मामले में खास बनाती है. ये भी पढ़ें- Delhi EV Policy 2026: इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर नहीं देना होगा रोड टैक्स, जानिए किन EVs को मिलेगा फायदा

Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire6 / 7

Maruti Suzuki Dzire की शुरुआती कीमत ₹6.26 लाख है. यह NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली Maruti Suzuki की पहली कार बन गई है. इस उपलब्धि के साथ Dzire ने कंपनी की सुरक्षा के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड बनाया है.

विज्ञापन

कार खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

कार खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान7 / 7

नई कार चुनते समय केवल कीमत या डिजाइन ही नहीं, बल्कि उसकी सेफ्टी रेटिंग और सुरक्षा फीचर्स की भी तुलना करें. Bharat NCAP और Global NCAP की रेटिंग के साथ यह भी देखें कि कार में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, Electronic Stability Control (ESC) और ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध हैं या नहीं. इससे आप अपने बजट के अनुसार ज्यादा सुरक्षित विकल्प चुन सकेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन