किस स्पीड पर सबसे ज्यादा माइलेज देती है कार? 90% ड्राइवर नहीं जानते सही Speed

E20 पेट्रोल को लेकर बहस के बीच एक सवाल हर कार मालिक के मन में है कि आखिर गाड़ी सबसे ज्यादा माइलेज कब देती है? जानिए किस स्पीड और किस तरीके से ड्राइव करने पर कार देती है सबसे बेहतर माइलेज.

car speed
1 / 7

देश में E20 पेट्रोल को लेकर लगातर बहस चल रही है. कुछ लोग इसे गाड़ियों के लिए नुकसानदायक बता रहे हैं, जबकि सरकार और वाहन कंपनियों का कहना है कि इससे मुख्य रूप से माइलेज पर थोड़ा असर पड़ सकता है. ऐसे में जानना भी जरूरी है कि आखिर कार सबसे ज्यादा माइलेज कर देती है.

विज्ञापन

ज्यादा स्पीड पर घट जाता है माइलेज?

ज्यादा स्पीड पर घट जाता है माइलेज?2 / 7

अगर कार को लगातार 100 किमी/घंटे या उससे ज्यादा की स्पीड में चलाया जाए, तो इंजन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है. इसके साथ ही तेज स्पीड पर एयर ड्रैग भी बढ़ जाता है. इन दोनों कारणों से ईधन की खपत बढ़ती है और माइलेज कम होता है.

विज्ञापन

गलत गियर चुनने से भी बढ़ती है फ्यूल की खपत

गलत गियर चुनने से भी बढ़ती है फ्यूल की खपत3 / 7

कम स्पीड पर ऊंचे गियर या ज्यादा स्पीड पर निचले गियर में गाड़ी चलाने से इंजन पर एक्सट्रा दबाव पड़ता है. इससे इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और माइलेज प्रभावित होता है. इसलिए हमेश स्पीड के मुताबिक सही गियर चुने. ये भी पढ़ें- Car Fire: चलते-चलते कार में क्यों लग जाती है आग? ये होतीं हैं बड़ी वजह, जानें बचाव के तरीके

बार-बार ब्रेक और एक्सीलरेटर दबाना पड़ सकता है भारी

बार-बार ब्रेक और एक्सीलरेटर दबाना पड़ सकता है भारी4 / 7

अचानक तेज एक्सीलरेशन करना और फिर बार-बार ब्रेक लगाना फ्यूल की सबसे बड़ी बर्बादी मानी जाती है. अगर कार को एक सामान और स्मूद स्पीड़ में चलाया जाए, तो फ्यूल की खपत कम होती है और माइलेज बेहतर मिलता है.

विज्ञापन

हाईवे पर कितनी स्पीड है सबसे सही?

हाईवे पर कितनी स्पीड है सबसे सही?5 / 7

अगर आपका टारगेट ज्यादा माइलेज है, तो हाईवे पर 70 से 90 किमी/घंटा की रफ्तार सबसे बेहतर मानी जाती है. खासकर इस स्पीड में टॉप गियर (5वें या 6वें गियर) में गाड़ी चलाने से इंजन पर कम दबाव पड़ता है और फ्यूल भी बचता है. ये भी पढ़ें- 7 Seater Cars In India: भारत की सबसे सस्ती 7-सीटर कारें, कीमत सिर्फ 5.76 लाख से शुरू, देखें लिस्ट

शहर में ऐसे बढ़ा सकते हैं माइलेज

शहर में ऐसे बढ़ा सकते हैं माइलेज6 / 7

शहर के ट्रैफिक में हाईवे जैसी स्पीड बनाए रखना संभव नहीं होता. ऐसे में 40 से 40 से 50 किमी/घंटा की स्थिर रफ्तार रखने की कोशिश करें. साथ ही बार-बार ब्रेक लगाने और अचानक एक्सीलरेटर दबाने से बचें.

विज्ञापन

सिर्फ E20 नहीं, ड्राइविंग स्टाइल भी है अहम

सिर्फ E20 नहीं, ड्राइविंग स्टाइल भी है अहम7 / 7

वाहन कंपनियों का कहना है कि E20 पेट्रोल से माइलेज में थोड़ा फर्क आ सकता है, लेकिन असली असर आपकी ड्राइविंग आदतों का भी होता है. सही स्पीड, सही गियर और स्मूद ड्राइविंग अपनाकर किसी भी कार से बेहतर माइलेज हासिल किया जा सकता है. (Images Credit-Unsplash/Magnific)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन