7 Seater Cars In India: भारत की सबसे सस्ती 7-सीटर कारें, कीमत सिर्फ 5.76 लाख से शुरू, देखें लिस्ट

अगर आपर बड़े परिवार के लिए बजट में 7 सीटर कार खरीदन चाहते हैं, तो आपके पास कई धांसू ऑप्शन्स हैं. Nissan से लेकर Maruti और Mahindra तक की ये कारें कम कीमत में अच्छे स्पेस और फीचर्स के साथ मौजूद हैं, देखते हैं इनकी लिस्ट.

7 Seater car
1 / 7

अगर आपका परिवार बड़ा है और आप कम बजट में 7-सीटर कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बाजार में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद है. Nissan, Renault, Mahindra और Maruti Suzuki जैसी कंपनियां ऐसे मॉडल ऑफर करती हैं, जिनमें बेहतर स्पेस के साथ जरूरी फीचर्स भी मिलते हैं. आइए जानते हैं देश की 5 सबसे सस्ती 7-सीटर कारों के बारे में.

विज्ञापन

Nissan Gravite

Nissan Gravite2 / 7

Nissan Gravite फिलहाल देश की सबसे सस्ती 7 सीटर कार मानी जाती है. इसकी शुरूआती कीमत 5.65 लाख रुपये हैं. इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, 8 इंच फ्री स्टैंडिग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्सट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर रियर AC वेंट्स और डेशकैम जैसे फीचर्स है. सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन

Renault Triber

Renault Triber3 / 7

Renault Triber की शुरुआती कीमत 5.76 लाख रुपये है, जिससे यह देश की दूसरी सबसे सस्ती 7 सीटर कार बन जाती है. इसमें डे-नाइट IRVM, आर्मरेस्ट के साथ हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और इलेक्ट्रिकली फोल्ड होने वाले ORVMs जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये भी पढ़ें- कार की बैटरी कब बदलनी चाहिए? खराब होने के पहले ये 5 संकेत देती है Car Battery

Mahindra Bolero

Mahindra Bolero4 / 7

Mahindra की पॉपुलर Bolero की कीमत 7.99 लाख रुपये है. इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, 7 इंच टचस्क्रीन सिस्टम और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स जैसे फीचर्स दिए गए है.

विज्ञापन

Mahindra Bolero Neo

Mahindra Bolero Neo5 / 7

Mahindra Bolero Neo की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है. इसमें 1.5 लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है, जो 100bhp की पावर और 260Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ उपलब्ध है. ये भी पढ़ें- Hazard Lights कब जलानी चाहिए और कब नहीं? गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, जानिए नियम

Maruti Ertiga

Maruti Ertiga6 / 7

मारुति आर्टिगा भारतीय बाजार की सबसे पसंदीदा 7-सीटर कारों मेंसे है. इसकी कीमत 8.80 लाख रुपये है. इसमें वायरलेस Apple carplay और Android auto के साथ 7 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन

किसे चुनें?

किसे चुनें?7 / 7

अगर आपका बजट 6 लाख रुपये के आसपास है, तो Nissan Gravite और Renault Triber अच्छे ऑप्शन्स हैं. वहीं मजबूत बॉडी और डीजल इंजन चाहने वालों के लिए Bolero और Bolero Neo बेहतर चॉइस है और अगर आप फीचर्स, आराम और फैमिली इस्तेमाल को प्राथमिकता देते हैं, तो Maruti Ertiga एक भरोसेमंद गाड़ी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन