बिना थकान लॉन्ग ड्राइव का मजा! ये हैं क्रूज कंट्रोल वाली 5 सबसे सस्ती कारें, कीमत 5.99 लाख से शुरू

लंबी दूरी की ड्राइविंग के दौरान लगातार एक्सीलेटर दबाकर रखना कई लोगों के लिए थकाने वाला काम होता है. ऐसे में क्रूज कंट्रोल फीचर काफी मददगार साबित होता है. पहले यह सुविधा सिर्फ महंगी कारों में मिलती थी, लेकिन अब कई बजट हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी में भी यह फीचर उपलब्ध है. आइए जानते हैं उन 5 किफायती कारों के बारे में, जिनमें क्रूज कंट्रोल की सुविधा मिलती है.

control
1 / 7

 

हाईवे पर लंबी ड्राइव को आरामदायक बनाने वाला क्रूज कंट्रोल अब सिर्फ महंगी कारों तक सीमित नहीं रहा. टाटा, मारुति और टोयोटा जैसी कंपनियां 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली कारों में भी यह फीचर दे रही हैं.

विज्ञापन

टाटा पंच में भी मिलता है क्रूज कंट्रोल

टाटा पंच में भी मिलता है क्रूज कंट्रोल2 / 7

टाटा पंच उन माइक्रो एसयूवी में शामिल है, जो ग्राहकों को एसयूवी जैसा अनुभव देती है. इस कार में क्रूज कंट्रोल की सुविधा मिड-स्पेक Pure+ ट्रिम से ही मिलने लगती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7 लाख रुपये है. कंपनी इसमें पेट्रोल, CNG और टर्बो-पेट्रोल इंजन के विकल्प भी देती है.

विज्ञापन

टाटा टियागो बनी किफायती विकल्प

टाटा टियागो बनी किफायती विकल्प3 / 7

हाल ही में अपडेट हुई टाटा टियागो में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. कंपनी ने इसमें क्रूज कंट्रोल के साथ वायरलेस चार्जिंग और रियर एसी वेंट्स जैसी सुविधाएं भी दी हैं. खास बात यह है कि जिस वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल मिलता है, उसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत केवल 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है. ये भी पढ़ें- अब बिना पेट्रोल के चलेगी गाड़ियां! E100 की हुई एंट्री, क्या ले पाएगा पेट्रोल की जगह? जानें फायदे और नुकसान

 मारुति बलेनो में भी हाईवे ड्राइविंग आसान

 मारुति बलेनो में भी हाईवे ड्राइविंग आसान4 / 7

मारुति सुजुकी बलेनो अपनी शानदार माइलेज और बड़े केबिन स्पेस के लिए जानी जाती है. इसके टॉप वेरिएंट्स में क्रूज कंट्रोल फीचर मिलता है. यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 88 बीएचपी की पावर देता है. क्रूज कंट्रोल वाले वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.59 लाख रुपये से शुरू होती है. ये भी पढ़ें- कभी सोचा है कि पूरे नेशनल हाईवे पर लाइट क्यों नहीं लगती? NHAI का जवाब सुन रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

टोयोटा ग्लैंजा में भी उपलब्ध है यह सुविधा

टोयोटा ग्लैंजा में भी उपलब्ध है यह सुविधा5 / 7

टोयोटा ग्लैंजा को बलेनो का ही स्टाइलिश और प्रीमियम विकल्प माना जाता है. इसमें भी 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो बेहतरीन माइलेज के लिए जाना जाता है. क्रूज कंट्रोल फीचर केवल इसके टॉप-स्पेक V वेरिएंट में मिलता है. इस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.12 लाख रुपये है.

टाटा अल्ट्रोज में पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प

टाटा अल्ट्रोज में पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प6 / 7

इस सूची में टाटा अल्ट्रोज भी शामिल है. कंपनी इस कार में पेट्रोल के साथ डीजल इंजन का विकल्प भी देती है. जो लोग हाईवे पर ज्यादा सफर करते हैं और रनिंग कॉस्ट कम रखना चाहते हैं, उनके लिए अल्ट्रोज डीजल एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके Pure S वेरिएंट से ही क्रूज कंट्रोल फीचर मिलना शुरू हो जाता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.41 लाख रुपये है.

विज्ञापन

कम बजट में मिल रहा प्रीमियम फीचर

कम बजट में मिल रहा प्रीमियम फीचर7 / 7

एक समय था जब क्रूज कंट्रोल सिर्फ महंगी कारों तक सीमित था, लेकिन अब कई बजट कारों में भी यह सुविधा मिलने लगी है. अगर आप हाईवे पर अक्सर लंबी दूरी तय करते हैं और आरामदायक ड्राइविंग चाहते हैं, तो ये कारें आपके लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकती हैं.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन