बाइक रिजर्व पर आने के बाद कितने KM चल सकती है, इंजन पर कितना पड़ता है असर?
क्या आपकी बाइक रिजर्व पर आने के बाद भी काफी दूर तक चल सकती है? ज्यादातर राइडर्स को यह नहीं पता कि रिजर्व में आखिर कितना पेट्रोल बचता है और बार-बार रिजर्व में बाइक चलाने से क्या नुकसान हो सकता है. जानिए रिजर्व फ्यूल से जुड़े ऐसे तथ्य जो हर बाइक मालिक को पता होने चाहिए.

बाइक चलाते समय जब फ्यूल रिजर्व पर पहुंच जाता है, तो यह संकेत होता है कि टैंक में पेट्रोल कम बचा है और जल्द ही रीफ्यूलिंग की जरूरत पड़ सकती है. कई लोग इसे अलग टैंक समझते हैं, जबकि ऐसा नहीं है. मोटरसाइकिल में रिजर्व फ्यूल के लिए अलग टैंक नहीं दिया जाता. यह उसी मुख्य फ्यूल टैंक का एक हिस्सा होता है, जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाता है.
रिजर्व फ्यूल की मात्रा कितनी होती है?
2 / 9रिजर्व में मौजूद पेट्रोल की मात्रा बाइक के मॉडल और उसकी कुल फ्यूल टैंक क्षमता पर निर्भर करती है. आमतौर पर यह 1 लीटर से 2.5 लीटर तक हो सकती है. रिजर्व फ्यूल का मकसद राइडर को इतना समय देना होता है कि वह आराम से नजदीकी पेट्रोल पंप तक पहुंच सके. इसे इमरजेंसी बैकअप के तौर पर डिजाइन किया जाता है. जब टैंक में पेट्रोल एक निश्चित स्तर से नीचे पहुंच जाता है, तब बाइक रिजर्व फ्यूल का उपयोग करना शुरू कर देती है और लो फ्यूल का संकेत मिलने लगता है.
रिजर्व में आने के बाद कितनी दूर चल सकती है बाइक?
3 / 9बाइक रिजर्व में आने के बाद कितनी दूरी तय करेगी, यह उसकी माइलेज, रिजर्व फ्यूल की मात्रा और मॉडल पर निर्भर करता है. हर बाइक में यह आंकड़ा अलग हो सकता है. ये भी पढे़ं- क्या कार पर पेड़ गिरने से हुए नुकसान पर मिलता है इंश्योरेंस का पैसा? जानें क्या कहता है नियम
आमतौर पर रिजर्व में कितना तेल बचता है?
4 / 9ज्यादातर मोटरसाइकिलों में कुल फ्यूल क्षमता का करीब 10 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व के रूप में बचा रहता है. आमतौर पर यह 1 से 1.5 लीटर तक हो सकता है. ये भी पढे़ं- क्या डिजिलॉकर में मौजूद ड्राइविंग लाइसेंस पूरी तरह वैध है? चालान से बचने के लिए जान लें ये नियम
माइलेज के हिसाब से तय होती है दूरी
5 / 9अगर आपकी बाइक 50 से 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, तो रिजर्व में आने के बाद यह लगभग 50 से 90 किलोमीटर तक चल सकती है.
सड़क और ट्रैफिक भी डालते हैं असर
6 / 9रिजर्व में मिलने वाली वास्तविक दूरी सड़क की स्थिति, ट्रैफिक, स्पीड और बाइक की कंडीशन पर भी निर्भर करती है. इसलिए हर स्थिति में एक जैसी दूरी तय नहीं होती. विशेषज्ञों की सलाह है कि रिजर्व में आने के बाद लंबी दूरी तय करने की बजाय जल्द से जल्द पेट्रोल भरवा लेना चाहिए, ताकि रास्ते में परेशानी न हो.
क्या रिजर्व में चलाने से इंजन खराब होता है?
7 / 9कुछ किलोमीटर तक रिजर्व में बाइक चलाने से इंजन को कोई सीधा नुकसान नहीं पहुंचता. वाहन निर्माता भी इस सुविधा को इमरजेंसी स्थिति को ध्यान में रखकर देते हैं. अगर आप हमेशा बाइक को रिजर्व तक पहुंचाकर चलाते हैं या टैंक लगभग खाली कर देते हैं, तो लंबे समय में कुछ तकनीकी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. लगातार कम पेट्रोल पर बाइक चलाने से फ्यूल पंप पर अतिरिक्त लोड पड़ सकता है, जो भविष्य में खर्च बढ़ाने की वजह बन सकता है.
1.5 लीटर रिजर्व हो तो कितनी दूरी तय होगी?
8 / 9यदि आपकी बाइक 50 kmpl का माइलेज देती है और रिजर्व में लगभग 1.5 लीटर पेट्रोल मौजूद है, तो बाइक करीब 75 किलोमीटर तक चल सकती है.
कब भरवा लेना चाहिए पेट्रोल?
9 / 9जैसे ही लो फ्यूल इंडिकेटर दिखाई दे या बाइक रिजर्व पर आए, बेहतर होगा कि अगले 20 से 30 किलोमीटर के भीतर पेट्रोल भरवा लिया जाए. यही सुरक्षित और समझदारी भरा तरीका माना जाता है. (Images Credit-Pexels/Freepik)