बाइक की पीछे वाली सीट इतनी ऊंची क्यों होती है? नहीं जानते होंगे असली हैरान करने वाली वजह

क्या आप भी सोचते हैं कि बाइक की ऊंची पीछे की सीट सिर्फ डिजाइन या स्टाइल का हिस्सा होती है? असल में इसके पीछे गहरी इंजीनियरिंग और सेफ्टी साइंस छिपी होती है. जानत हैं इसके पीछे छिपा असली कारण.

bike.jpg (3)
1 / 7

 

बाइक की डिजाइन में दिखाई देने वाला हर छोटा हिस्सा सिर्फ लुक्स के लिए नहीं होता, बल्कि इसके पीछे सुरक्षा और परफॉर्मेंस से जुड़ी गहरी इंजीनियरिंग सोच होती है. कई फीचर्स ऐसे होते हैं जो देखने में साधारण लगते हैं, लेकिन उनका असर राइडिंग एक्सपीरियंस पर काफी बड़ा होता है.

विज्ञापन

ऊंची पीछे की सीट का असली मकसद

ऊंची पीछे की सीट का असली मकसद2 / 7

अक्सर लोग पीछे की ऊंची सीट को सिर्फ स्टाइल का हिस्सा मान लेते हैं, लेकिन इसका असली मकसद राइड को ज्यादा सुरक्षित और बैलेंस्ड बनाना होता है. यह डिजाइन बाइक की स्थिरता को बेहतर करता है और तेज रफ्तार में नियंत्रण बनाए रखने में मदद करता है.

विज्ञापन

बैलेंस और कंट्रोल में बड़ा योगदान

बैलेंस और कंट्रोल में बड़ा योगदान3 / 7

 ऊंची सीट बाइक के वजन संतुलन को सुधारने में मदद करती है. जब पीछे बैठने वाला व्यक्ति थोड़ा ऊंचाई पर होता है, तो बाइक का सेंटर ऑफ ग्रैविटी बेहतर हो जाता है, जिससे तेज रफ्तार और टर्निंग के दौरान फिसलने या कंट्रोल खोने का जोखिम कम होता है. (Image Credit-BMW) ये भी पढ़ें- क्या काले रंग की कारों का एक्सीडेंट ज्यादा होता है, क्या रंग बढ़ा सकते हैं हादसे का खतरा? जानिए कितनी सच है ये बात

विजिबिलिटी और आरामदायक सफर

विजिबिलिटी और आरामदायक सफर4 / 7

ऊंची सीट पर बैठने से पीछे बैठे यात्री को आगे का रास्ता साफ दिखाई देता है, जिससे वह ज्यादा अलर्ट और सहज महसूस करता है. यह फीचर लंबी यात्राओं को भी अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनाता है. (Image Credit-Honda)

विज्ञापन

सुरक्षा और कपड़ों की सुरक्षा का पहलू

सुरक्षा और कपड़ों की सुरक्षा का पहलू5 / 7

फ्लैट सीट वाली बाइक्स में कपड़े, दुपट्टा या साड़ी जैसी चीजों के व्हील में फंसने का खतरा रहता है. ऊंची सीट इस जोखिम को काफी हद तक कम करती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना भी घट जाती है. ये भी पढ़ें- कार स्टार्ट करते ही क्यों नहीं देनी चाहिए रेस? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

हाई स्पीड पर बेहतर परफॉर्मेंस

हाई स्पीड पर बेहतर परफॉर्मेंस6 / 7

ऊंची सीट पर बैठने से पैसेंजर का शरीर थोड़ा आगे झुक जाता है, जिससे हवा का दबाव कम होता है. इसका असर बाइक की स्पीड और स्टेबिलिटी पर पड़ता है और हाईवे राइडिंग ज्यादा स्मूद और कंट्रोल्ड हो जाती है. (Image Credit- Royal Enfield)

विज्ञापन

खराब रास्तों पर भी आराम और स्थिरता

खराब रास्तों पर भी आराम और स्थिरता7 / 7

इस डिजाइन का फायदा सस्पेंशन सिस्टम को भी मिलता है, जो गड्ढों, स्पीड ब्रेकर और खराब सड़कों के झटकों को बेहतर तरीके से सोख लेता है. इससे सफर ज्यादा आरामदायक बनता है और थकान या कमर दर्द की समस्या भी कम होती है. (Image Credit-Hero)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन