कार स्टार्ट करते ही क्यों नहीं देनी चाहिए रेस? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

आप सालों से कार चला रहे होंगे, लेकिन जरूरी नहीं कि गाड़ी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी आपके पास हो. कई लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जो धीरे-धीरे कार को नुकसान पहुंचाती हैं. जानते हैं वो कौन-सी गलती है.

CAr
1 / 6

Advertisment

सुबह कार स्टार्ट करते ही एक्सीलेरेटर देना

सुबह कार स्टार्ट करते ही एक्सीलेरेटर देना2 / 6

अक्सर लोग सुबह जल्दी में होते हैं और कार स्टार्ट करते ही तुरंत रेस देकर आगे बढ़ जाते हैं. यह एक आम आदत बन चुकी है, लेकिन यह आपकी गाड़ी के लिए सही नहीं मानी जाती. इसी वजह से कई बार लोग कहते हैं कि कार ज्यादा पुरानी भी नहीं थी फिर भी खराबी आ गई.

विज्ञापन

गलत आदतों से घटती है कार की लाइफ

गलत आदतों से घटती है कार की लाइफ3 / 6

 जाने-अनजाने की गई छोटी-छोटी गलतियों की वजह से कार के मैकेनिकल पार्ट्स की उम्र कम होने लगती है. हालांकि हर बार गलती ही जिम्मेदार नहीं होती, कई बार मैकेनिकल फॉल्ट भी गाड़ी के खराब होने का कारण बन सकते हैं. ये भी पढ़ें- कार का AC साल में कितनी बार सर्विस कराना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं बड़ी गलती

एक्सपर्ट ने क्या बताया?

एक्सपर्ट ने क्या बताया?4 / 6

इस पर शर्मा ऑटोमोबाइल्स के मैनेजर प्रांजल शर्मा ने बताया कि ज्यादातर लोग सुबह काम की जल्दी में होते हैं, इसलिए कार स्टार्ट करते ही तुरंत रेस देकर निकल जाते हैं. यह आदत गाड़ी के लिए नुकसानदायक हो सकती है.

विज्ञापन

1-2 मिनट का इंतजार जरूरी

1-2 मिनट का इंतजार जरूरी5 / 6

एक्सपर्ट के मुताबिक, कार स्टार्ट करने के बाद 1 से 2 मिनट तक रुकना चाहिए और इस दौरान एक्सीलेरेटर नहीं देना चाहिए. इससे इंजन ऑयल सभी पार्ट्स तक सही तरीके से पहुंच जाता है और इंजन गर्म होने लगता है, जिससे गाड़ी की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है. ये भी पढ़ें- ऑटो में सिर्फ 3 पहिए ही क्यों होते हैं 4 क्यों नहीं? असली वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

छोटी आदत, बड़ा फायदा

छोटी आदत, बड़ा फायदा6 / 6

इस छोटे से बदलाव से इंजन की लाइफ बढ़ सकती है और मैकेनिकल पार्ट्स के जल्दी खराब होने का खतरा भी कम हो जाता है. यह आसान आदत आपकी कार को लंबे समय तक बेहतर स्थिति में बनाए रखने में मदद कर सकती है. (Images Credit-Magnific)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन