बाइक के फ्यूल टैंक में पानी चला जाए तो क्या करें? घबराएं नहीं, मिनटों में ऐसे दूर करें समस्या

बारिश या बाइक धोते समय अगर फ्यूल टैंक में पानी चला जाए, तो बाइक स्टार्ट होने में दिक्कत आ सकती है. लेकिन बिना मैकेनिक के भी इस समस्या को घर पर आसान तरीके से ठीक किया जा सकता है. जानिए क्या है सही तरीका.

Fuel
1 / 7

अक्सर बारिश के मौसम में या बाइक धोते समय कई बार गलती से बाइक फ्यूल टैंक में पानी चला जाता है. इसकी वजह से बाइक स्टार्ट होने में परेशानी आ सकती है और इंजन में भी गड़बड़ ही सकती है. ऐसी कंडिशन में घबराने की जरुत नहीं है. इन कुछ आसान तरीकों से इसे दूर किया जा सकता है.

विज्ञापन

सबसे पहले पेट्रोल टैंक को करें खाली

सबसे पहले पेट्रोल टैंक को करें खाली2 / 7

अगर फ्यूल टैंक मे पानी चला गया है, तो सबसे पहले टैंक को पूरी तरह खाली करना चाहिए, इससे पानी और पेट्रोल को अलग-अलग करने में आसानी होगी और इंजन नुकसान से बच सकेगा.

विज्ञापन

पेट्रोल निकालने के लिए करें बोतल का इस्तेमाल

पेट्रोल निकालने के लिए करें बोतल का इस्तेमाल3 / 7

टैंक से पेट्रोल निकालने के लिए एक साफ और सूखी बोलत का इस्तेमाल करें और धीरे धीरें पूरा पेट्रोल बोतल में निकाल लें, ताकि टैंक पूरी तरह खाली हो जाए. ये भी पढ़ें- 20,000, 30,000 या 50,000 की सैलरी में कौन-सी बाइक खरीदना रहेगा सही? जानिए आपकी कमाई के हिसाब से सही विकल्प

खाली टैंक को कुछ देर सूखने दें

खाली टैंक को कुछ देर सूखने दें4 / 7

जब फ्यूल टैंक खाली हो जाओ तो उसे कुछ देर के लिए खुला छोड़ दें ताकि टैंक की नमी निकल जाए और पानी पूरी तरह सूख जाए.

विज्ञापन

पानी और पेट्रोल अलग कैसे करें

पानी और पेट्रोल अलग कैसे करें5 / 7

बोतल में निकाले पेट्रोल और पानी के मिक्स को कुछ देर बिना हिलाए रखें. थोड़ी देर बाद दोनों अलग-अलग परतों में दिखाई दने लगेंगे जिसमें ऊपर पानी और नीचे पेट्रोल जमा हो जाएगा. ये भी पढ़ें- हेलमेट पहनने के बाद भी कट सकता है चालान! बाइक चलाने वाले पहले जान लें नियम, न करें ये गलती

पानी को अलग निकालें

पानी को अलग निकालें6 / 7

जब दोनों पानी और पेट्रोल अलग हो जाएं तो सावधानी से पानी को बाहर निकाल दें. बचा हुआ पेट्रोल फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं?

विज्ञापन

बचा हुआ पेट्रोल फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं?

बचा हुआ पेट्रोल फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं?7 / 7

पानी अलग करने बाद बचे हुए पेट्रोल को दोबार फ्यूल टैंक में डालकर इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपको संदेह हो कि टैंक में अभी भी पानी बचा है या बाइक फिर भी स्टार्ट नहीं हो रही है, तो किसी मैकेनिक से जांच जरूर करवा लें. (Images Credit-AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन