20,000, 30,000 या 50,000 की सैलरी में कौन-सी बाइक खरीदना रहेगा सही? जानिए आपकी कमाई के हिसाब से सही विकल्प
कम सैलरी में महंगी बाइक खरीदने की गलती आपको भारी EMI के जाल में फंसा सकती है. अगर आपकी मंथली सैलरी 20 हजार, 30 हजार या 50 हजार है, तो आइए जानते हैं कि आपके बजट में कौन सी बाइक बेहतर रहेगी.
बाइक खरीदना सिर्फ पसंद नहीं बल्कि समझदारी से लिया जाने वाला फाइनेंशियल फैसला होता है. कई बरा लोग अपनी पसंद की बाइक तो खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में हर महीने भारी EMI चुनाना मुश्किल हो जाता है. इस लिए एक्सपर्टस् मानते है कि किसी भी व्यक्ति की बाइक की मासिक EMI उसकी सैलरी की 10 से 15 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
20 हजार मंथली सैलरी वालों के लिए कौन-सी बाइक सही रहेगी?
अगर आपकी मंथली सैलरी करीब 20 हजार है तो कोशिश करें कि बाइक का ऑन रोड बजट 80 हजार से 1.20 लाख रुपये के बीच रहें. इस रेंज में EMI भी संभालना आसान रहता है और बाकी जरूरी खर्चों पर ज्यादा असर नहीं पड़ता. इस बजट में आप ये बाइक देख सकते हैं. Hero Splendor Plus, Honda Shine 100, Bajaj Platina 110, TVS Radeon, Hero HF Deluxe. ये सभी बाइक अच्छे माइलेज, कम मेंटेनेस और रोज के इस्तेमाल के लिए सही मानी जाती हैं.
30 हजार मंथली सैलरी में कौन-से विकल्प मिलेंगे?
अगर आपकी मंथली सैलरी 30 हजार है तो आप 1.20 लाख से 1.70 लाख रुपए तक की बाइक खरीदने पर विचार कर सकते हैं. इस बजट में आपको बेहतर डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और अच्छी परफॉर्मेंस वाली बाइक मिल जाती हैं. इस बजट में ये विकल्प मौजूद हैं
50 हजार सैलरी वालों के लिए कौन-सी बाइक बेहतर रहेगी?
अगर आपकी सैलरी 50 हजार रुपये महीना या उससे ज्यादा है तो आप 2 लाख से 3 लाख तक की बजट की बाइक आसानी से खरीद सकते हैं. इस सेगमेंट में ज्यादा पावर, प्रीमियम लुक और एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इस बजट में आपको ये ऑप्शन्स मिलेंगे.
Royal Enfield Hunter 350, Yamaha R15 V4, KTM Duke 250, TVS Apache RTR 310
बाइक खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
सिर्फ सैलरी देखकर बाइक खरीदना सही फैसला नहीं माना जाता. खरीदारी से पहले अपनी बचत, हर महीने होने वाले खर्च और भविष्य की वित्तीय जरूरतों को भी ध्यान में रखें. कोशिश करें कि बाइक की EMI आपकी मासिक आय के 10 से 15 प्रतिशत से ज्यादा न हो.
कम से कम 15 से 20 प्रतिशत डाउन पेमेंट करने की कोशिश करें.
बाइक की कीमत के साथ इंश्योरेंस, सर्विस और फ्यूल का खर्च भी जोड़कर देखें.
अगर संभव हो तो नकद भुगतान करें, इससे ब्याज का खर्च बच सकता है.
अपनी जरूरत के हिसाब से बाइक चुनें, केवल दिखावे के लिए ज्यादा महंगी बाइक खरीदने से बचें.

---विज्ञापन---