बाइक का इंजन आखिर कितने साल चलता है? जानिए इसकी असली लाइफ
क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी बाइक का इंजन आखिर कितने साल तक चल सकता है? कुछ बाइक इंजन लाखों किलोमीटर तक चलते हैं, जबकि कुछ जल्दी जवाब दे देते हैं. इसकी असली वजह क्या है और कैसे बढ़ाई जा सकती है इंजन की लाइफ.

बाइक खरीदते समय लोग माइलेज, फीचर्स और लुक्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल इंजन की लाइफ को लेकर होता है. किसी भी बाइक के इंजन की उम्र इस बात पर निर्भर करती है कि वह किस तरह का इंजन है, उसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है और उसकी मेंटेनेंस कितनी अच्छी तरह की जाती है. अच्छी क्वालिटी वाले इंजन लाखों किलोमीटर तक चल सकते हैं.
कुछ बाइक इंजन लाखों किलोमीटर तक चलते हैं
2 / 7दुनिया में कई ऐसे बाइक इंजन हैं जो अपनी लंबी लाइफ के लिए मशहूर हैं. उदाहरण के तौर पर Honda Goldwing का liquid cooled flat six इंजन 2.5 लाख मील यानी करीब 4 लाख किलोमीटर से ज्यादा तक चलने के लिए जाना जाता है. इसकी वजह है कंपनी द्वारा इस्तेमाल किए गए हाई क्वालिटी पार्ट्स और मजबूत इंजीनियरिंग.
हर बाइक इंजन की लाइफ अलग क्यों होती है?
3 / 7हर बाइक इंजन की उम्र एक जैसी नहीं होती. Touring bikes और cruiser bikes को लंबी दूरी और लंबे इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया जाता है, इसलिए उनकी इंजन लाइफ ज्यादा होती है. वहीं sport bikes और dirt bikes पर ज्यादा दबाव पड़ता है, इसलिए उनकी उम्र थोड़ी कम हो सकती है. हालांकि बड़े और भरोसेमंद ब्रांड्स की ज्यादातर बाइक सही देखभाल के साथ 1 लाख किलोमीटर से ज्यादा चल सकती हैं.
इंजन की लंबी लाइफ का सबसे बड़ा राज
4 / 7अगर बाइक की सही समय पर सर्विसिंग करवाई जाए तो इंजन की उम्र काफी बढ़ सकती है. कंपनी द्वारा बताए गए मेंटेनेंस शेड्यूल को फॉलो करना बेहद जरूरी माना जाता है. सही इंजन ऑयल, फिल्टर और समय पर पार्ट्स बदलने से इंजन लंबे समय तक स्मूद चलता रहता है. लापरवाही इंजन की लाइफ को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है.
लंबे समय तक खड़ी बाइक भी हो सकती है खराब
5 / 7कई लोग सोचते हैं कि बाइक कम चलाने से उसकी लाइफ बढ़ती है, लेकिन लंबे समय तक बिना इस्तेमाल के खड़ी बाइक में भी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं. इंजन के रबर सील्स सूखकर फटने लगते हैं और पेट्रोल सिस्टम में गंदगी जम सकती है. अगर बाइक खुले में खड़ी रहे तो धूप, बारिश और मौसम का असर भी तेजी से पड़ता है. ये भी पढ़ें- गाड़ी चमकाने के चक्कर में न कर बैठें ये गलती, पानी से खराब हो सकते हैं ये 5 हिस्से
गलत स्टोरेज से भी घटती है इंजन लाइफ
6 / 7अगर बाइक को लंबे समय तक खराब जगह पर रखा जाए तो इंजन और बाकी पार्ट्स जल्दी खराब हो सकते हैं. खुले मौसम, ज्यादा गर्मी, नमी या चूहों जैसी समस्याएं बाइक को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए बाइक को हमेशा साफ सुथरी और सुरक्षित जगह पर रखना बेहतर माना जाता है. ये भी पढ़ें- क्या गर्मियों में कार का टैंक फुल करवाने से लग सकती है आग? जानिए कितना सच है ये डर
इंजन को लंबे समय तक सही रखने के तरीके
7 / 7अगर आप चाहते हैं कि आपकी बाइक का इंजन सालों तक बिना बड़ी परेशानी के चलता रहे, तो बाइक को उसी तरीके से चलाएं जैसा कंपनी ने डिजाइन किया है. समय पर ऑयल बदलवाएं, नियमित सर्विस करवाएं, बाइक को साफ रखें और लंबे समय तक खड़ी करने से पहले जरूरी तैयारी जरूर करें. सही देखभाल के साथ बाइक का इंजन कई सालों तक शानदार परफॉर्मेंस दे सकता है. (Photos- Unsplash)



















