Bike Chain Maintenance: बाइक की चेन कब बदलनी चाहिए, क्या इससे गाड़ी की परफॉर्मेंस पर पड़ता है असर?
बाइक की चेन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसे कब साफ करना चाहिए और कब बदलना चाहिए? अगर नहीं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की है.

क्या आपकी बाइक भी बार-बार आवाज करने लगी है या स्मूथ नहीं चल रही? इसकी वजह आपकी चेन की अनदेखी हो सकती है. इतना ही नहीं इससे बाइक की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है और बड़ा नुकसान भी हो सकता है.
बाइक की चेन मेंटेनेंस क्यों जरूरी है
2 / 7बाइक के सभी जरूरी हिस्सों की तरह उसकी चेन की साफ-सफाई और समय-समय पर सर्विसिंग बेहद जरूरी मानी जाती है. सही देखभाल से बाइक की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है और लंबे समय तक गाड़ी स्मूथ चलती है.
चेन की सफाई आप घर पर भी कर सकते हैं
3 / 7बाइक की चेन साफ करने के लिए किसी लोकल मैकेनिक पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होती. इसे आसानी से घर पर ही साफ किया जा सकता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है. ये भी पढ़ें- कार का AC साल में कितनी बार सर्विस कराना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं बड़ी गलती
चेन साफ करने का सही समय
4 / 7एक्सपर्ट्स के अनुसार बाइक की चेन को हर 600 से 700 किलोमीटर पर साफ करना जरूरी होता है. ऐसा करने से बाइक की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है और चलाने में भी स्मूथनेस आती है. कुछ लोग हर 800 किलोमीटर के बाद भी इसकी सफाई करने की सलाह देते हैं. ये भी पढ़ें- नई KTM 790 Duke से उठा पर्दा, किलर लुक जीत लेगा दिल, फीचर्स उड़ा देंगे होश
चेन बदलने का सही समय
5 / 7नियमित सफाई करने से चेन सेट की लाइफ लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. आमतौर पर एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर 20,000 किलोमीटर पर चेन सेट को बदलना जरूरी माना जाता है ताकि बाइक सही स्थिति में बनी रहे.
चेन को सही टाइट रखना क्यों जरूरी है
6 / 7बाइक की चेन से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं तब होती हैं जब वह ढीली हो जाती है. इससे खटकने जैसी आवाज आती है और कई बार चेन स्प्रोकेट से उतर भी सकती है, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है. इसलिए चेन को न बहुत ज्यादा टाइट और न ही बहुत ज्यादा ढीला रखना चाहिए.
सही एडजस्टमेंट से बच सकता है नुकसान
7 / 7बाइक की चेन को सही तरीके से टाइट रखना जरूरी है और यह काम आप खुद भी कर सकते हैं. अगर खुद से एडजस्ट करना संभव न हो तो इसे किसी मैकेनिक से भी सही करवाया जा सकता है, ताकि बाइक सुरक्षित और बेहतर स्थिति में बनी रहे.