नई KTM 790 Duke से उठा पर्दा, किलर लुक जीत लेगा दिल, फीचर्स उड़ा देंगे होश

KTM ने अपनी पॉपुलर 790 Duke को नए अंदाज में पेश कर दिया है. बाइक को पहले से ज्यादा एग्रेसिव डिजाइन, बेहतर कम्फर्ट, मजबूत ब्रेकिंग सिस्टम और नए फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है. देखते हैं इसका शानदार लुक और डिटेल्स.

KTM
1 / 10

 

KTM ने अपनी लोकप्रिय मिडिलवेट नेकेड स्पोर्ट्स बाइक 2027 KTM 790 Duke को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है.  लॉन्च के बाद से यह मॉडल का सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है.  कंपनी ने इसमें डिजाइन, तकनीक और राइडिंग एक्सपीरियंस से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

विज्ञापन

पहले से ज्यादा आक्रामक हुआ डिजाइन

पहले से ज्यादा आक्रामक हुआ डिजाइन2 / 10

नई 790 Duke का लुक अब और ज्यादा शार्प और स्पोर्टी नजर आता है.  इसका डिजाइन KTM 990 Duke और 1390 Super Duke R से प्रेरित है.  बाइक में नया LED हेडलैंप, ज्यादा एग्रेसिव बॉडी पैनल, बड़ा फ्रंट फेयरिंग और नया फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे इसकी रोड प्रेजेंस काफी बेहतर हो गई है.

विज्ञापन

इंजन में बरकरार है दमदार परफॉर्मेंस

इंजन में बरकरार है दमदार परफॉर्मेंस3 / 10

बाइक में 799cc का LC8c पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो Euro 5+ एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है.  यह इंजन 105hp की अधिकतम पावर जनरेट करता है.  कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसका 95hp वाला वर्जन भी उपलब्ध कराया जाएगा.

नया एग्जॉस्ट देगा बेहतर अनुभव

नया एग्जॉस्ट देगा बेहतर अनुभव4 / 10

हालांकि इंजन में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने नया एग्जॉस्ट सिस्टम और मफलर जोड़ा है.  इससे बाइक की परफॉर्मेंस और एग्जॉस्ट नोट दोनों में सुधार होने की उम्मीद है. ये भी पढ़ें- बाकी मौसम की तुलना में क्या गर्मी में गाड़ियां ज्यादा पेट्रोल पीती हैं? कितनी सच है ये बात?

विज्ञापन

आरामदायक राइडिंग पर खास ध्यान

आरामदायक राइडिंग पर खास ध्यान5 / 10

KTM ने इस बार राइडर के कम्फर्ट को प्राथमिकता दी है.  बाइक में नया हैंडलबार, नई सीट और राइडर व पिलियन के लिए बदले हुए फुटपेग दिए गए हैं.  इन बदलावों से राइडिंग पोजिशन अधिक नैचुरल और आरामदायक बन गई है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा भी आसान होगी.  ये भी पढ़ें- सिर्फ 6 मिनट में बिक गई Skoda की ये धांसू SUV! लॉन्च होने पहले ही मचाया धमाल

वजन हुआ कम, कंट्रोल हुआ बेहतर

वजन हुआ कम, कंट्रोल हुआ बेहतर6 / 10

दिलचस्प बात यह है कि बाइक का आकार पहले से बड़ा दिखता है, लेकिन इसका वजन करीब 2 किलोग्राम कम किया गया है.  इसके लिए नए सबफ्रेम, ट्रिपल क्लैम्प्स और नए डिजाइन वाले फ्यूल टैंक का इस्तेमाल किया गया है. 

विज्ञापन

ब्रेकिंग सिस्टम में बड़ा अपग्रेड

ब्रेकिंग सिस्टम में बड़ा अपग्रेड7 / 10

नई KTM 790 Duke में WP का नया रेडियल ब्रेकिंग सिस्टम लगाया गया है.  कंपनी का दावा है कि यह सेटअप पहले के मुकाबले ज्यादा प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करता है और कम दबाव में भी बेहतर नियंत्रण देता है.  ये भी पढ़ें- ऑटो में सिर्फ 3 पहिए ही क्यों होते हैं 4 क्यों नहीं? असली वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

सस्पेंशन में भी किए गए बदलाव

सस्पेंशन में भी किए गए बदलाव8 / 10

बाइक के फ्रंट में 43mm WP Apex USD फोर्क और रियर में WP Apex Monotube शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है.  सस्पेंशन सेटिंग्स को आसान बनाने के लिए नया 5-क्लिक एडजस्टमेंट डायल भी जोड़ा गया है. 

विज्ञापन

टायर और फीचर्स में भी सुधार

टायर और फीचर्स में भी सुधार9 / 10

नई 790 Duke में स्टैंडर्ड तौर पर Pirelli Diablo Rosso IV टायर दिए जाएंगे, जो बेहतर ग्रिप और हैंडलिंग का दावा करते हैं.  इसके अलावा ग्राहकों की प्रतिक्रिया के बाद कंपनी ने Demo Mode फीचर को हटाने का फैसला किया है.  हाई-स्पीड पर स्थिरता बढ़ाने के लिए WP Steering Damper भी दिया गया है.

भारत में कब होगी लॉन्च

भारत में कब होगी लॉन्च10 / 10

नई KTM 790 Duke जुलाई 2027 के आखिर से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.  हालांकि कंपनी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा या नहीं.  इसकी कीमतों की घोषणा भी फिलहाल नहीं की गई है. (Images Credit-KTM)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन