रोज में चलाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 कारें, कम कीमत में मिलेगा शानदार माइलेज और आराम, कीमत 5.60 लाख से शुरू

रोजाना ट्रैफिक, तंग पार्किंग और बढ़ते ईंधन खर्च से परेशान हैं? अगर आप शहर में चलाने के लिए एक छोटी, किफायती और आरामदायक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 5 मॉडल आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं. इनमें पेट्रोल, CNG और EV तीनों विकल्प शामिल हैं, जो कम खर्च में शानदार ड्राइविंग अनुभव देते हैं.

Cars
1 / 7

 

अगर आप रोज ऑफिस, कॉलेज या दूसरे कामों के लिए शहर में लंबी दूरी तय करते हैं, तो एक कॉम्पैक्ट और किफायती कार आपकी ड्राइव को आसान बना सकती है. कम जगह में पार्किंग, बेहतर माइलेज और आरामदायक ड्राइविंग के लिए ये 5 कारें शानदार विकल्प मानी जाती हैं.

विज्ञापन

Maruti Swift

Maruti Swift2 / 7

मारुति स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से 8.80 लाख रुपये तक है. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल और AMT गियरबॉक्स दोनों विकल्पों में उपलब्ध है. बेहतर माइलेज और स्मूद ड्राइविंग इसकी खासियत है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, पार्किंग सेंसर, ESC और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

विज्ञापन

Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios 3 / 7

हुंडई ग्रैंड i10 निओस की कीमत 5.60 लाख रुपये से 8.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. हल्का क्लच और स्मूद गियर शिफ्ट इसे शहर में चलाने के लिए बेहद सुविधाजनक बनाते हैं. ये भी पढ़ें- पेट्रोल की तुलना में कितना माइलेज देगा E85 फ्यूल? जानें क्या पड़ेगा असर

MG Comet EV

MG Comet EV 4 / 7

एमजी कॉमेट EV की एक्स-शोरूम कीमत 7.50 लाख रुपये से 9.56 लाख रुपये तक है. इसमें 17.3kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो फुल चार्ज पर 230 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है. सुरक्षा के लिए इसमें रियर व्यू कैमरा, दो एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, पार्किंग सेंसर, ESC, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक और सभी पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं. 

विज्ञापन

Tata Tiago CNG AMT

Tata Tiago CNG AMT5 / 7

टाटा टियागो CNG AMT की कीमत 5.80 लाख रुपये से 8.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है. इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो पेट्रोल मोड में 86PS की पावर और 114Nm टॉर्क देता है. CNG मोड में इसकी पावर 76PS और टॉर्क 96Nm है. ड्यूल-सिलेंडर CNG सेटअप के साथ इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये भी पढ़ें- Tata Sierra EV की लॉन्च डेट आई सामने, इस दिन होगी एंट्री, जानिए क्या होगा खास?

Tata Tiago EV

Tata Tiago EV6 / 7

टाटा टियागो EV की कीमत 7 लाख रुपये से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. इसमें 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है. कंपनी के अनुसार यह फुल चार्ज पर 285 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. सेफ्टी फीचर्स में 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, 6 एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं.

विज्ञापन

आपके लिए कौन सी कार रहेगी सबसे सही?

आपके लिए कौन सी कार रहेगी सबसे सही?7 / 7

अगर आपकी प्राथमिकता बेहतर माइलेज है तो Maruti Swift और Grand i10 Nios अच्छे विकल्प हो सकते हैं. कम रनिंग कॉस्ट के लिए Tata Tiago CNG AMT पर विचार किया जा सकता है. वहीं, इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए MG Comet EV और Tata Tiago EV शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन