पेट्रोल की तुलना में कितना माइलेज देगा E85 फ्यूल? जानें क्या पड़ेगा असर

पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता E85 फ्यूल अब भारत में लॉन्च हो चुका है, लेकिन क्या इससे आपकी कार या बाइक का माइलेज कम हो जाएगा? जानिए E85 फ्यूल की पूरी सच्चाई, कितना घटेगा माइलेज और क्या वाकई इससे जेब को फायदा होगा.

E85 (3)
1 / 7

देश में अब E85 फ्लेक्स फ्यूल की शुरुआत हो चुकी है. इसके साथ ही फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक वाली वैगनआर भारत की पहली ऐसी पैसेंजर कार बन गई है, जो इस फ्यूल पर चल सकती है. सरकार के इथेनॉल रोडमैप के तहत आने वाले समय में E85 फ्यूल देशभर में धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जाएगा. E85 फ्यूल की कीमत पेट्रोल के मुकाबले लगभग 20 रुपये प्रति लीटर कम बताई जा रही है. इसके अलावा यह जलने पर कम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित करता है, जिससे प्रदूषण भी घटता है. यानी यह फ्यूल जेब और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है.

विज्ञापन

असली सवाल माइलेज नहीं, कुल खर्च है

असली सवाल माइलेज नहीं, कुल खर्च है2 / 7

ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि E85 को सिर्फ माइलेज के आधार पर नहीं आंकना चाहिए. अहम बात यह है कि कम कीमत की वजह से क्या यह प्रति किलोमीटर चलाने की लागत को कम करता है और पर्यावरण को कितना फायदा पहुंचाता है. यही इसकी असली उपयोगिता तय करेगा. ये भी पढ़ें- मैनुअल या ऑटोमैटिक, कार खरीदने से पहले जान लें कौन-सी है आपके लिए बेस्ट

विज्ञापन

E85 पर माइलेज कम क्यों मिलता है?

E85 पर माइलेज कम क्यों मिलता है?3 / 7

पेट्रोल की तुलना में इथेनॉल में प्रति लीटर कम ऊर्जा होती है. तकनीकी आंकड़ों के मुताबिक E85 में पेट्रोल के मुकाबले केवल 73 से 75 प्रतिशत तक ऊर्जा होती है. यही वजह है कि समान पावर पाने के लिए इंजन को ज्यादा मात्रा में फ्यूल जलाना पड़ता है, जिससे माइलेज कम हो जाता है. (Image Credit- AI)

पेट्रोल के मुकाबले कितना घट सकता है माइलेज?

पेट्रोल के मुकाबले कितना घट सकता है माइलेज?4 / 7

ग्लोबल डेटा के अनुसार, E85 पर चलने वाली फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां आमतौर पर पेट्रोल की तुलना में 20 से 30 प्रतिशत कम माइलेज देती हैं. यह अंतर वाहन के इंजन, ट्यूनिंग और ड्राइविंग कंडीशन पर भी निर्भर करता है. (Image Credit-AI)

विज्ञापन

बाइक और कार पर क्या असर दिख सकता है?

बाइक और कार पर क्या असर दिख सकता है?5 / 7

ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर कोई बाइक पेट्रोल पर 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, तो वही बाइक E85 फ्यूल पर लगभग 40 से 42 किलोमीटर प्रति लीटर तक चल सकती है. वहीं E100 जैसे हाई-इथेनॉल फ्यूल में माइलेज और भी कम हो सकता है. ये भी पढ़ें- बाइक रिजर्व पर आने के बाद कितने KM चल सकती है, इंजन पर कितना पड़ता है असर?

E85 पर ड्राइविंग एक्सपीरियंस कैसा रहेगा?

E85 पर ड्राइविंग एक्सपीरियंस कैसा रहेगा?6 / 7

नई फ्लेक्स-फ्यूल कारों और टू-व्हीलर्स के साथ रोजमर्रा का अनुभव काफी हद तक सामान्य रहेगा, लेकिन ड्राइवरों को पेट्रोल के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत कम माइलेज मिलने की उम्मीद रखनी चाहिए. हालांकि कम फ्यूल कीमत इस कमी की भरपाई करने में मदद कर सकती है.

विज्ञापन

ठंड के मौसम में आ सकती हैं कुछ चुनौतियां

ठंड के मौसम में आ सकती हैं कुछ चुनौतियां7 / 7

हाई-इथेनॉल मिश्रण वाले फ्यूल में ठंड के मौसम में कोल्ड-स्टार्ट से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं. हालांकि वाहन निर्माता कंपनियां ऐसी परिस्थितियों के लिए विशेष कोल्ड-स्टार्ट स्ट्रैटजी और इंजन कैलिब्रेशन पर काम करती हैं, ताकि ड्राइविंग अनुभव प्रभावित न हो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन