ऑफिस आने-जाने के लिए चाहिए बजट कार? ये 5 गाड़ियां देती हैं शानदार माइलेज, कीमत 3.69 लाख से शुरू

अगर रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें. कम कीमत, शानदार माइलेज और आसान ड्राइविंग वाली 5 हैचबैक कारें आज भी लोगों की पहली पसंद हैं. जानिए आपके बजट और जरूरत के हिसाब से कौन-सी कार रहेगी सबसे बेस्ट.

daily commute cars
1 / 7

अगर आप ऐसी कार की तलाश में हैं जो बजट में फिट हो, शहर के ट्रैफिक में आसानी से चल सके और अच्छा माइलेज भी दे, तो हैचबैक कारें आज भी शानदार विकल्प हैं. एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद भारतीय बाजार में इनकी मांग बनी हुई है. कॉम्पैक्ट साइज, कम मेंटेनेंस और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी इन्हें डेली कम्यूट के लिए खास बनाती है.

विज्ञापन

Maruti Suzuki Alto

Maruti Suzuki Alto2 / 7

मारुति सुजुकी ऑल्टो लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा कारों में शामिल है. इसमें 1.0-लीटर K10C तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 65.71 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क देता है. कार में 5-स्पीड मैनुअल और AGS (ऑटो गियर शिफ्ट) ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इसका कॉम्पैक्ट साइज शहर की भीड़भाड़ में ड्राइविंग और पार्किंग को आसान बनाता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.69 लाख रुपये है.

विज्ञापन

Renault Kwid

Renault Kwid3 / 7

रेनॉल्ट क्विड अपने SUV-प्रेरित डिजाइन और आकर्षक लुक की वजह से अलग पहचान रखती है. हाल ही में कंपनी ने इसके वेरिएंट्स में कुछ बदलाव भी किए हैं. इसमें 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 68.06 bhp की पावर और 92.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये है. ये भी पढ़ें-बारिश में कार का कौन-सा Drive Mode है सबसे सुरक्षित? गलत मोड चुना तो हो सकता है बड़ा हादसा

Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios4 / 7

अगर आप बजट के साथ बेहतर फीचर्स और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं, तो Hyundai Grand i10 Nios पर विचार कर सकते हैं. इसमें 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 81 bhp की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क पैदा करता है. यह कार 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये है. ये भी पढ़ें-E20 Petrol पर नितिन गडकरी की खुली चुनौती! बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसे इससे हुआ हो नुकसान

विज्ञापन

Tata Tiago

Tata Tiago5 / 7

टाटा टियागो अपने सेगमेंट में बेहतर सेफ्टी और फीचर्स के लिए जानी जाती है. इस साल कंपनी ने इसका फेसलिफ्ट मॉडल भी पेश किया है. इसमें 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है. कार में 5-स्पीड मैनुअल और पैडल शिफ्टर्स के साथ AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इसकी कॉम्पैक्ट बॉडी और आसान हैंडलिंग इसे शहर में रोजाना चलाने के लिए अच्छा विकल्प बनाती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये है.

Citroen C3

Citroen C36 / 7

Citroen C3 भले ही दूसरे मॉडलों जितनी लोकप्रिय न हो, लेकिन यह कई मामलों में मजबूत विकल्प है. इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 80.46 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है. वहीं दूसरा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 108.5 bhp की पावर और 190 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है. ये भी पढ़ें- Honda की गाड़ियों पर बंपर ऑफर! 2.15 लाख तक सस्ती मिल रही ये फैमिली कार, Amaze भी हुई सस्ती

विज्ञापन

कौन-सी कार रहेगी सही?

कौन-सी कार रहेगी सही?7 / 7

अगर आपका बजट सीमित है, तो Maruti Suzuki Alto सबसे किफायती विकल्प है. स्टाइलिश डिजाइन पसंद करने वालों के लिए Renault Kwid बेहतर रहेगी. फीचर्स और कंफर्ट चाहने वाले Hyundai Grand i10 Nios चुन सकते हैं. सेफ्टी और वैल्यू फॉर मनी के लिहाज से Tata Tiago मजबूत दावेदार है, जबकि ज्यादा पावर और अलग विकल्प चाहने वाले ग्राहकों के लिए Citroen C3 बेहतर साबित हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन