बारिश में कार का कौन-सा Drive Mode है सबसे सुरक्षित? गलत मोड चुना तो हो सकता है बड़ा हादसा
मानसून में कार चलाते समय सिर्फ धीमी स्पीड ही काफी नहीं होती, सही ड्राइव मोड चुनना भी बेहद जरूरी है. कई लोग बारिश में भी सही मोड इस्तेमाल न कर बड़ी गलती कर बैठते हैं. जानिए बारिश के दौरान कौन-सा विकल्प सबसे सेफ माना जाता है.

मानसून के दौरान कार चलाना कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन तेज बारिश के समय सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे मौसम में सिर्फ सावधानी से गाड़ी चलाना ही नहीं, बल्कि सही ड्राइव मोड चुनना भी आपकी सुरक्षा के लिए बेहद अहम हो सकता है. आज की ज्यादातर कारों में अलग-अलग ड्राइविंग मोड दिए जाते हैं, जो अलग परिस्थितियों के हिसाब से काम करते हैं.
बारिश में Sport Mode क्यों नहीं करना चाहिए इस्तेमाल?
2 / 7अगर सड़क पूरी तरह गीली है, तो कार का Sport Mode ऑन करने से बचना चाहिए. इस मोड में इंजन की पूरी ताकत और तेज टॉर्क तुरंत पहियों तक पहुंचता है, जिससे कार तेजी से रफ्तार पकड़ती है. सूखी सड़क पर यह मोड बेहतर अनुभव देता है, लेकिन बारिश में यही तेज पावर कार का संतुलन बिगाड़ सकती है.
Sport Mode में बढ़ सकता है फिसलने का खतरा
3 / 7बारिश के दौरान सड़क पर टायरों की पकड़ पहले से ही कमजोर होती है. ऐसे में Sport Mode के कारण मिलने वाला अचानक टॉर्क टायरों की ग्रिप और कम कर सकता है. इससे कार फिसलने का खतरा बढ़ जाता है और ड्राइवर का वाहन पर नियंत्रण भी छूट सकता है. यही वजह है कि तेज बारिश में इस मोड से दूरी बनाकर रखना बेहतर माना जाता है.
बारिश में क्यों सबसे बेहतर माना जाता है Eco Mode?
4 / 7ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि तेज बारिश में Eco Mode सबसे सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है. इसे भले ही ईंधन बचाने के लिए डिजाइन किया गया हो, लेकिन बारिश के समय यह बेहतर कंट्रोल देने में भी मदद करता है. कई स्थितियों में यह ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बना सकता है.
Eco Mode कैसे बढ़ाता है सुरक्षा?
5 / 7Eco Mode में एक्सीलेटर दबाने पर इंजन की पावर धीरे-धीरे और स्मूद तरीके से पहियों तक पहुंचती है. इससे टायरों की सड़क पर पकड़ बनी रहती है और पानी या कीचड़ वाली सड़क पर कार के स्लिप होने की संभावना काफी कम हो जाती है. यही कारण है कि बारिश में इसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.
Eco Mode नहीं है तो Normal Mode कब चुनें?
6 / 7अगर आपकी कार में Eco Mode नहीं दिया गया है या आप हाईवे पर हैं, जहां बारिश हल्की हो चुकी है, तो Normal Mode का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह मोड पावर और कंट्रोल के बीच संतुलन बनाए रखता है. हालांकि अगर सड़क पर पानी ज्यादा जमा है, तो Normal Mode में भी कम रफ्तार से ही गाड़ी चलानी चाहिए.
Rain या Wet Mode हो तो उसी का करें इस्तेमाल
7 / 7आजकल कई प्रीमियम कारों में Rain Mode या Wet Mode भी दिया जाता है. यह सिस्टम कंप्यूटर की मदद से टायरों की ग्रिप बनाए रखने और कार को फिसलने से बचाने में मदद करता है. अगर आपकी कार में यह फीचर मौजूद है, तो बारिश के दौरान इसी मोड का इस्तेमाल करना सबसे सुरक्षित माना जाता है.