Honda की गाड़ियों पर बंपर ऑफर! 2.15 लाख तक सस्ती मिल रही ये फैमिली कार, Amaze भी हुई सस्ती
अगर आप जुलाई में नई Honda कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बड़ी बचत करा सकता है. Honda की कारों पर 2.15 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जानिए किस मॉडल पर कितना फायदा और क्या हैं ऑफर की शर्तें.

अगर आप Honda की नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जुलाई का महीना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. कंपनी अपनी दो लोकप्रिय कारों Honda Elevate और Honda Amaze पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दे रही है. खास बात यह है कि Elevate पर कुल 2.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. हालांकि यह ऑफर स्टॉक उपलब्ध रहने तक ही मान्य रहेगा.
Honda Elevate पर मिल रहे हैं 2.15 लाख रुपये तक के फायदे
2 / 7Honda Elevate पर कंपनी कुल 2.15 लाख रुपये तक का बेनिफिट पैकेज दे रही है. इसमें 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट बेनेफिट, लॉयल्टी ऑफर और रियायती एक्सटेंडेड वारंटी शामिल हैं. ध्यान रहे कि ये सभी ऑफर केवल चुनिंदा वेरिएंट्स पर उपलब्ध हैं.
Honda Elevate का इंजन और माइलेज
3 / 7Honda Elevate में 1498cc पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका CVT वेरिएंट एक लीटर पेट्रोल में 16.92 किलोमीटर तक का माइलेज देने का दावा करता है. SUV का मैनुअल मॉडल 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट में 7-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है.
Honda Elevate की शुरुआती कीमत कितनी है?
4 / 7Honda Elevate की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11,59,890 रुपये है. अगर आप जुलाई में इस SUV को खरीदते हैं, तो मौजूदा ऑफर्स की वजह से इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो सकती है.
Honda Amaze पर भी मिल रहा है डिस्काउंट
5 / 7Gaadiwaadi की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में Honda Amaze पर भी ग्राहकों को अच्छा फायदा मिल रहा है. थर्ड जेनरेशन Amaze पर 67,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं, सेकंड जेनरेशन मॉडल खरीदने पर 58,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है.
Honda Amaze थर्ड जेनरेशन की कीमत और फीचर्स
6 / 7Honda Amaze के थर्ड जेनरेशन मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,51,390 रुपये है. इसमें 1199cc पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 19.46 kmpl तक का माइलेज देता है. इसका मैनुअल वेरिएंट 5-स्पीड ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक वेरिएंट 7-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है.
सेकंड जेनरेशन Amaze की कीमत और माइलेज
7 / 7Honda Amaze के सेकंड जेनरेशन मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6,97,700 रुपये है. इसमें भी 1199cc पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 18.6 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करता है. अगर आप कम बजट में Honda की सेडान खरीदना चाहते हैं, तो जुलाई में मिल रहे ऑफर्स आपके लिए अच्छी बचत का मौका बन सकते हैं.



















