सस्ती भी, दमदार भी! छोटी फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये कारें, कीमत सिर्फ 3.5 लाख से शुरू
अगर आपका बजट कम है लेकिन माइलेज और मेंटेनेंस में समझौता नहीं करना चाहते, तो ये 5 कारें आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन बन सकती हैं. 3.5 लाख से शुरू होकर 5 लाख तक की रेंज में आने वाली ये गाड़ियां कम खर्च में लंबा साथ देती हैं.

आज के समय में कार सिर्फ स्टेटस सिंबल नहीं रही, बल्कि हर मिडिल क्लास फैमिली की जरूरत बन गई है. लेकिन जब बजट सीमित हो और उम्मीद ज्यादा माइलेज व कम खर्च वाली कार की हो, तो सही ऑप्शन चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. अगर आप 3 से 5 लाख रुपये के बजट में एक किफायती और भरोसेमंद कार ढूंढ रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके काफी काम आने वाली है.
Maruti Suzuki Celerio
2 / 6कीमत करीब 4.70 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसका पेट्रोल वेरिएंट लगभग 25 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है, जबकि CNG वर्जन 34 km/kg तक जा सकता है. कम खर्च में ज्यादा चलने वाली कार चाहने वालों के लिए यह बढ़िया विकल्प है.
Tata Tiago
3 / 6करीब 4.57 लाख रुपये की कीमत वाली इस कार को 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. पेट्रोल मॉडल लगभग 19 kmpl का माइलेज देता है, जबकि CNG वर्जन करीब 28 km/kg तक पहुंच जाता है. सेफ्टी और भरोसे के लिहाज से यह एक मजबूत चॉइस है.
Renault Kwid
4 / 6इसकी शुरुआती कीमत करीब 4.30 लाख रुपये है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 21-22 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है. SUV जैसा स्टाइल और ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे यूथ के बीच काफी पॉपुलर बनाता है.
Maruti Suzuki Alto K10
5 / 6करीब 3.70 लाख रुपये से शुरू होने वाली इस कार में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका पेट्रोल वर्जन 24-25 kmpl का माइलेज देता है और CNG वर्जन 33-34 km/kg तक जा सकता है. कम बजट में भरोसेमंद और आसान मेंटेनेंस वाली कार के रूप में यह काफी पसंद की जाती है.
Mtarui Suzuki S-Presso
6 / 6इसकी कीमत करीब 3.50 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. पेट्रोल वेरिएंट लगभग 24 किमी प्रति लीटर और CNG मॉडल करीब 32 किमी/किग्रा तक माइलेज देता है. इसका डिजाइन थोड़ा अलग है, जो इसे भीड़ से अलग बनाता है.