लद्दाख हो या मनाली, पहाड़ों के लिए बनी हैं ये 5 गाड़ियां! बाकी SUV यहां हो जाती हैं फेल
चाहे लद्दाख हो या मनाली, पहाड़ों पर ड्राइव करना आसान नहीं होता. ऊबड़-खाबड़ रास्ते, बर्फ और पत्थरों से भरे ट्रैक किसी भी गाड़ी की असली परीक्षा लेते हैं. ऐसे में एक मजबूत और भरोसेमंद 4x4 SUV होना बेहद जरूरी हो जाता है.

अगर आप लद्दाख या मनाली जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हर SUV आपके काम की नहीं होगी. पहाड़ों के मुश्किल रास्तों के लिए चाहिए दमदार 4x4 गाड़ी. यहां जानिए वो 5 SUVs जो हर चुनौती को आसानी से पार कर सकती हैं.
Toyota Fortuner
2 / 6Toyota Fortuner भारत की सबसे पॉपुलर SUVs में से एक है, जो अपनी मजबूती और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. इसमें 2.7L पेट्रोल और 2.8L डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. डीजल वेरिएंट करीब 201 bhp की पावर और 500 Nm टॉर्क देता है. 4x2 और 4x4 दोनों ऑप्शन उपलब्ध हैं, लेकिन पहाड़ों के लिए इसका 4x4 वेरिएंट ज्यादा उपयोगी साबित होता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹39.35 लाख (एक्स-शोरूम) है.
Isuzu MU-X
3 / 6Isuzu MU-X भले ही ज्यादा चर्चाओं में न हो, लेकिन यह एक भरोसेमंद SUV है. इसमें 1.9L टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 161 bhp की पावर और 360 Nm टॉर्क देता है. 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ यह लंबी दूरी और खराब रास्तों के लिए अच्छा विकल्प है. इसका 4x4 सिस्टम इसे दूर-दराज इलाकों तक आसानी से ले जा सकता है. शुरुआती कीमत ₹37.70 लाख (एक्स-शोरूम) है.
Mahindra Thar Roxx
4 / 6Mahindra Thar Roxx खासतौर पर ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए डिजाइन की गई है. इसकी 4x4 क्षमता और मॉडर्न फीचर्स इसे पहाड़ी इलाकों के लिए बेहतरीन बनाते हैं. 226 mm का ग्राउंड क्लियरेंस पत्थरों और खराब रास्तों पर गाड़ी को सुरक्षित रखता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹18.49 लाख (एक्स-शोरूम) है.
Force Gurkha
5 / 6Force Gurkha एक सच्ची ऑफ-रोड SUV है, जो कम कीमत में शानदार परफॉर्मेंस देती है. इसमें 4x4 सिस्टम के साथ 233 mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है, जिससे यह कठिन रास्तों पर भी आसानी से चलती है. यह उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो बजट में दमदार ऑफ-रोडिंग अनुभव चाहते हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹15.95 लाख (एक्स-शोरूम) है.
Maruti Suzuki Jimny
6 / 6Maruti Suzuki Jimny साइज में भले छोटी हो, लेकिन ऑफ-रोडिंग में इसका दम जबरदस्त है. इसमें 1.5L पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 101 bhp की पावर और 134.2 Nm टॉर्क देता है. दुनियाभर में Jimny को एक भरोसेमंद ऑफ-रोडर माना जाता है और यह लद्दाख जैसे कठिन रास्तों को भी आसानी से पार कर सकती है. इसकी शुरुआती कीमत ₹12.32 लाख (एक्स-शोरूम) है.