
1 / 6
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है. लेकिन एक्ट्रेस की फिल्म 'अस्सी' दर्शकों को खास पसंद नहीं आई है. यह फिल्म 20 फरवरी को थिएटर में रिलीज की गई थी. तापसी की फिल्म ने 10 दिन में 8.48 करोड़ रुपये ही कमा पाई है.

2 / 6
आप भी तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' को देखने का प्लान कर रहे हैं. लेकिन सिनेमाघरों में जाकर देखने के समय नहीं मिल रहा है, तो अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. दरअसल, तापसी की फिल्म 'अस्सी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है. (Photo: Youtube)

3 / 6
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा की गई थी. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में नाकाम साबित हो रही है. (Photo: Youtube)

4 / 6
आपको बता दें कि तापसी पन्नू यह फिल्म एक ऐसे संवेदनशील मुद्दे आधारित है, जो आपको अंदर से झकझोर कर रख देती है. अनुभव सिंहा भी इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. (Photo: Youtube)

5 / 6
तापसी की फिल्म 'अस्सी' को करीब 35-40 करोड़ रुपये में बनाया गया है. तापसी की फिल्म 'अस्सी' जी 5 पर स्ट्रीम होने वाली है. (Photo: Youtube)

6 / 6
अनुभव सिंह की फिल्म 'अस्सी' की ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है. लेकिन अक्सर देखा गया है कि फिल्म थिएटर की रिलीज के 50-60 दिन के बार ओटीटी पर रिलीज की जाती है. (Photo: Youtube)