Kal ka Mausam 11 may: कहीं भारी बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, IMD ने मौसम को लेकर दी वार्निंग

Kal ka Mausam 11 may 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के चलते 11 मई के मौसम में काफी बदलाव आने का अंदेशा जताया है. IMD ने ताजा पूर्वानुमान में कहीं भारी बारिश तो कहीं लू चलने की बात कही गई है.

Kal ka Mausam 11 may 2026, kal kaisa rhega mausam, IMD weather warnings, heat wave alert, IMD Weather Alert, may Weather Alert, IMD weather forecast, weather today, up bihar rain alert, delhi ncr weather today, punjab haryana weather, imd weather forecast, rajasthan weather, weather alert India, IMD thunderstorm warning, heavy rain forecast,
1 / 5

Kal ka Mausam 11 may 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 मई 2026 को उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 11 से 14 मई तक बारिश का अलर्ट है.

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम भारत में राज्यों में पड़ेंगे ओले

उत्तर-पश्चिम भारत में राज्यों में पड़ेंगे ओले2 / 5

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 11 से 14 मई के बीच बारिश के साथ छिटपुट गरज, बिजली और 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलेंगी. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 11 और 12 मई को ओलावृष्टि भी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 और 13 मई को काफी बड़े इलाके में बारिश और बर्फबारी के साथ अलग-अलग जगहों पर आंधी तूफान चल सकता है.

विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी भारत में कहां-कहां बारिश का अलर्ट

उत्तर-पूर्वी भारत में कहां-कहां बारिश का अलर्ट3 / 5

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने असम और मेघालय में 12 से 14 मई को, अरुणाचल प्रदेश में 12 और 13 मई को बिजली कड़कने के आसार हैं. मेघालय में 11 मई को, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 से 14 मई के दौरान छिटपुट से लेकर काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी, बिजली कड़कने और 30-50 किमी प्रति घंटा तक तेज हवाएं चलने की संभावना है. 11 से 14 मई के दौरान बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है. पश्चिम बंगाल में 11 मई को गंगा के मैदानी इलाकों में, झारखंड में 11 से 16 मई को बिजली कड़कने की आशंका है.

मध्य और पश्चिम भारत में लू की वार्निंग

मध्य और पश्चिम भारत में लू की वार्निंग4 / 5

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान के कुछ हिस्सों और गुजरात में 11 से 14 मई के बीच लू चलने की चेतावनी दी गई है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 12 से 14 मई, 2026 के दौरान छिटपुट स्थानों पर लू चलने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

दक्षिण भारत में उमस भरी गर्मी के आसार

दक्षिण भारत में उमस भरी गर्मी के आसार5 / 5

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से तटीय इलाकों में मौसम बदल सकता है. केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और उमस भरी गर्मी रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में अधिक जानकारी के लिए आप IMD की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन