
1 / 10
Ank Jyotish: न्यूमरोलॉजी के अनुसार, इस खास मूलांक की लड़कियां शक्ल और अक्ल दोनों से खूबसूरत और तेज होती हैं. यह ब्यूटी विद ब्रेन वाली लड़कियां अपनी शक्ल और अक्ल का एकसाथ जादू चलाकर लोगों को घायल कर देती हैं. हर कोई इनका मुरीद होता है. ऐसी ही एक बॉलीवुड की एक्ट्रेस है, जिसने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना झंडा गाढ़ दिया है.

2 / 10
अंक ज्योतिष बहुत पुराना ज्ञान है. इसके जरिए आप अपने वर्तमान और भविष्य दोनों के बारे में पता लगा सकते हैं. अंक ज्योतिष में मूलांक का बड़ा रोल होता है. यह आपके जीवन में कई रहस्य खोल सकता है. इसे जानने के लिए आप अपनी जन्मतिथि का योग करके एक नंबर निकालें. इससे आपको अपना मूलांक पता चलेगा.

3 / 10
आज हम बात करेंगे मूलांक 9 की लड़कियों की. ये लड़कियां खूबसूरती और बुद्धिमत्ता दोनों में कमाल करती हैं. लोग इन्हें देखते ही रह जाते हैं. मूलांक 9 वाले लोग 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लेते हैं. इसका स्वामी मंगल ग्रह है. ये लोग ऊर्जावान, मेहनती और साहसी होते हैं. लड़कियां खास तौर पर बहुत आकर्षक होती हैं.

4 / 10
इनकी शक्ल इतनी सुंदर होती है कि लोग पहली नजर में फिदा हो जाते हैं. साथ ही इनकी अक्ल भी तेज होती है. ये समझदार, बोल्ड और आत्मनिर्भर होती हैं. ये कभी हार नहीं मानतीं. ये लड़कियां मुश्किल में भी लड़ती रहती हैं और जीत हासिल करती हैं.

5 / 10
ऐसी ही ब्रेन विद ब्यूटी का मालिक बॉलीवुड की ये अदाकारा भी है. यह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हैं. इनका 18 जुलाई 1982 को हुआ. 1+8 = 9, इसलिए इनका मूलांक 9 है. प्रियंका सिर्फ बॉलीवुड की नहीं, हॉलीवुड में भी नाम कमाया है. इनकी खूबसूरती दुनिया भर में मशहूर है. लेकिन इनकी बुद्धिमत्ता भी कम नहीं.

6 / 10
ये अच्छी एक्ट्रेस हैं, प्रोड्यूसर हैं, गायिका हैं और सोशल वर्क भी करती हैं. इन्होंने मुश्किल वक्त में भी हिम्मत नहीं हारी. मिस वर्ल्ड बनने से लेकर ग्लोबल स्टार बनने तक का सफर इन्होंने मेहनत से पूरा किया. इनकी शक्ल और अक्ल दोनों से लोग घायल हो जाते हैं.

7 / 10
प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है. हाल ही में उनकी फिल्म The Bluff ने Prime Video पर बवाल मचा रखा है. हर जगह उनकी धांसू एक्टिंग की बातें हो रही है. प्रियंका ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि बिजनेस में भी अपना नाम कमाया है.

8 / 10
प्रियंका ने अमेरिका में रहकर एक हेयर केयर ब्रांड और रेस्टोरेंट चेन खोला. इसके अलावा प्रियंका ने प्रोडक्शन में भी अपना हाथ आजमाया है. आज प्रियंका विदेशी सिंगर निक जोनस की बीवी और एक बेटी की मां हैं, लेकिन फिर भी अपने करियर में एक्टिव हैं.

9 / 10
अब वे बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह बड़े बजट की फिल्में करती हैं. इसके अलावा कई बार वे भारत और US आती जाती रहती हैं. यह सब उनके मूलांक या पर्सनालिटी नंबर की वजह से होता है. प्रियंका ब्यूटी विद ब्रेन कहावत का पर्फेक्ट उदाहरण हैं.

10 / 10
Disclaimer: यह लेख ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता.