
1 / 7
Trending Film: हिंदी सिनेमा की कई फिल्में ऐसी हैं, जो आज भी लोगों को पसंद आती हैं. दर्शकों के लिए इन फिल्मों को ओटीटी पर भी लाया जाता है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं...

2 / 7
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट की पॉपुलर फिल्म 'राजी' है. साल 2018 में रिलीज हुई ये फिल्म अब फिर से नेटफ्लिक्स पर आई है.

3 / 7
नेटफ्लिक्स पर आते ही फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और ये फिल्म चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

4 / 7
आलिया भट्ट की इस फिल्म की कहानी, एक्टिंग, स्क्रीनप्ले हर एक चीज की बहुत तारीफ हुई थी. यही वजह है कि फिल्म को आज भी लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिलता है.

5 / 7
फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, शिशिर शर्मा और जयदीप अहलावत भी अहम किरदार में हैं. इस फिल्म को आज भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.

6 / 7
फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को बनाने में 35-38 करोड़ रुपये की लागत आई थी. फिल्म ब्लॉकबस्टर निकली थी और इसने शानदार कमाई की थी.

7 / 7
आलिया भट्ट की इस फिल्म ने दुनियाभर में 195 करोड़ से 207 करोड़ रुपये के बीच कुल कमाई की थी. वहीं, फिल्म ने भारत में लगभग 123-158 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.